Month: June 2025

धामी सरकार के नेतृत्व में उत्तराखण्ड बन रहा है फार्मा हब* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई दवा निर्माताओं साथ अहम बैठक, अधोमानक दवा और अवैध गतिविधियों पर कड़ा रुख

*धामी सरकार के नेतृत्व में उत्तराखण्ड बन रहा है फार्मा हब* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई दवा निर्माताओं साथ अहम बैठक, अधोमानक दवा और अवैध गतिविधियों पर कड़ा रुख** *सरकार…

गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे जिस्म फरोसी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

*गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे जिस्म फरोसी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़* *एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने की गेस्ट हाउस…

बारिश का कहर, उत्तरकाशी के सलाई में भूस्खलन, 10 मजदूर लापता, चारधाम यात्रा भी एक दिन रोकी गई

जनपद उत्तरकाशी के सलाई बैंड क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण भूस्खलन की गंभीर घटना सामने आई, जिसमें एक लेबर कैंप इसकी चपेट में आ गया। कैंप में कुल 19 श्रमिक…

देहरादून और हरिद्वार में अवैध दवा कारोबारियों पर शिकंजा, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

*देहरादून और हरिद्वार में अवैध दवा कारोबारियों पर शिकंजा, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार* -*दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी- ताजबर सिंह* देहरादून और हरिद्वार में…

सूचना कार्मिक अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठा व ईमानदारी से करें निवर्हन :- डीजी बंशीधर तिवारी

उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण सूचना कार्मिक अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निश्ठा और ईमानदारी से करे निवर्हन :- डीजी बंशीधर तिवारी शनिवार को…

Good news for womens of uk::: पांचवें साल में मुख्यमंत्री धामी देंगे ठोस महिला नीति का उपहार

*पांचवें साल में मुख्यमंत्री धामी देंगे ठोस महिला नीति का उपहार* *पुष्कर सरकार के चार साल में हर स्तर पर मजबूत हुई महिला शक्ति, नौकरियों से लेकर सहकारी समितियों तक…

प्रदेशभर में दवा दुकानों और फैक्ट्रियों की होगी कड़ी जांच

*प्रदेशभर में दवा दुकानों और फैक्ट्रियों की होगी कड़ी जांच, दवाओं की गुणवत्ता से नहीं किया जायेगा कोई समझौता- ताजबर सिंह* *जनता को केवल प्रमाणिक, सुरक्षित और प्रभावी औषधियाँ ही…

फोर्टिफिकेशन के विषय में जन-सामान्य का भरोसा बढ़ाने के लिए व्यापक और योजनाबद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता

हरिद्वार, 26 जून 2025 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा आज हरिद्वार स्थित होटल में फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों के महत्य एवं उपयोग पर आधारित एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला…

40 वरिष्ठ आईएएस अफसरों ने गोद लिए गांव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अभिनव पहल

*उत्तराखण्ड : सुदूरवर्ती गांवों का होगा चतुर्दिक विकास* *40 वरिष्ठ आईएएस अफसरों ने गोद लिए गांव* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अभिनव पहल* *गांवों के विकास के लिए अब विस्तृत…

राज्य का अपना फिल्म फेस्टिवल और उत्तराखंड राज्य फिल्म पुरस्कार शुरू करने पर गंभीरतापूर्वक कार्य: तिवारी

उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक दिवसीय कार्यशाला एनएफडीसी-यूएफडीसी की संयुक्त कार्यशाला में नीतिगत सुधार, अवसंरचना और क्षेत्रीय सिनेमा की संभावनाओं पर रहा…

नंदा राजजात यात्रा और कुम्भ मेला के भव्य आयोजन हेतु केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राज्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया* *उत्तराखंड के हित में अनेक नीतिगत प्रावधानों में शिथिलता देने…

मुख्यमंत्री ने दिए सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाने के निर्देश

*मुख्यमंत्री ने दिए सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो-दो आदर्श गांव बनाने के निर्देश* *चारधाम यात्रा मार्गों पर कानून-व्यवस्था का सख्ती से अनुपालन कराने की दी हिदायत* *पर्यटन…

डॉ. अजीत पाठक 21वीं बार पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

डॉ. अजीत पाठक 21वीं बार पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित उत्तराखंड को मिली ऑल इंडिया पी.आर. कॉन्फ्रेंस-2025 की मेजबानी देहरादून, 22 जून। देशभर के जनसंपर्क समुदाय के लिए—और विशेष…

उत्तराखंड में बढ़ रहा तीर्थाटन का दायरा, चारों धाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

*उत्तराखंड में बढ़ रहा तीर्थाटन का दायरा* *चारों धाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी पहुंच रहे हैं श्रद्धालु* चारधाम यात्रा में इस बार अब तक करीब 32 लाख…

FDA कार्यालय में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ, प्रभु की भक्ति में डूबे अधिकारी-कर्मचारी

Fda भवन देहरादून सहस्त्रधारा रोड के कार्यालय प्रांगण में सुंदरकांड हनुमान चालीसा का हुआ पाठ भगवान की भक्ति में डूबे में अधिकारी कर्मचारी

आशारोड़ी में भीषण सड़क हादसा, कार ट्रॉले में घुसी, 4 की मौत

आज दिनांक 22/06/2025 समय प्रातः लगभग 03:10 बजे वाहन संख्या HR 42 E 2701 मारुति रिट्ज कार सफेद रंग, जो सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रही थी, उक्त कार…

गंभीर बीमारी से जूझ रहे भाजपा नेता थपलियाल के उपचार की पूरी व्यवस्था करेगी राज्य सरकार

गंभीर बीमारी से जूझ रहे भाजपा नेता थपलियाल के उपचार की पूरी व्यवस्था करेगी राज्य सरकार उपचार के लिए सीएम ने फौरी तौर पर मंजूर की 50 हज़ार रुपये की…

गैरसैंण को वैश्विक पटल पर स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री का अहम कदम

*गैरसैंण को वैश्विक पटल पर स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री का अहम कदम* *मुख्यमंत्री के प्रयासों से भराड़ीसैंण में पहली बार आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस* गैरसैंण। अब तक…

करंट से लाइनमैन की मौत के मामले में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, सस्पेंड किए गए अधिशासी अभियंता, एसडीओ व जेई

*रिखणीखाल करंट हादसे में अवर अभियंता, उपखण्ड अधिकारी और अधिशासी अभियंता सस्पेंड* *कर्मियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता* *घटना में लापरवाही बरतने वाले सभी कर्मियों पर होगी कार्रवाई* पौड़ी जनपद…

48 दिनों में श्री केदारनाथ धाम यात्रा में करीब 300 करोड़ का कारोबार

*48 दिनों में श्री केदारनाथ धाम यात्रा में करीब 300 करोड़ का कारोबार* *घोड़ा खच्चर संचालन से 67 करोड़ रुपए, हेली सेवाओं ने किया 60 करोड़ का व्यापार* *जीएमवीएन एवं…

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें