तमतारा समेत फर्जी, ऑर्चर्ड और पिकोलो रेस्तरां, कैफे पर fda के छापे

*देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने* *पनीर, खोया और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए भेजे जाएंगे सैंपल, खाद्य कारोबारियों पर…

रामनवमी पर प्रदेश में छुट्टी रहेगी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस अवसर…

जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी* *महिला आरक्षियों के लिए सेवा के बेहतर अवसर उपलब्ध…

मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

*मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* *मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह प्रधानाचार्यों…

दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट में fda का छापा::: चूहें, सड़ा खाना और गंदगी की भरमार, रेस्टोरेंट कराया बंद

​दून क्लब के ‘हांडी’ रेस्टोरेंट पर चला सरकार का डंडा, कॉकरोच, चूहे और सड़ा खाना मिलने कराया बंद, लाइसेंस भी निरस्त! ​ कॉकरोच, चूहे और सड़ा खाना मिलने पर एफडीए…

Cabinet ने लिए राज्य हित के 13 फैसले

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रीमण्डल की बैठक मेला नियंत्रण सभागार हरिद्वार में आयोजित की गई। उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल द्वारा राज्य के समग्र विकास, आधारभूत ढांचे…

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

*जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री* *सेवा संकल्प अभियान के तहत देहरादून में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री…

सीएम धामी की पहल – विदेश में नौकरी प्राप्त कर रहे उत्तराखंड के युवा

*सीएम धामी की पहल – विदेश में नौकरी प्राप्त कर रहे उत्तराखंड के युवा* *106 युवाओं को अब तक मिली विदेश में नौकरी* *158 केंद्र संचालित हो रहे हैं विदेशी…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा* *बाबा विश्वनाथ…

पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में कर दी तीन हत्याएं

*रायपुर क्षेत्र में हुई बुजुर्ग दम्पत्ति व महिला की हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार* *गिरफ्तार अभियुक्त प्लम्बर का करता है कार्य, विगत 02 वर्षों से बुजुर्ग…

ट्रिपल मर्डर::: प्लंबर ने चेन लूट में विफल रहने पर बुजुर्ग दंपत्ति व नौकरानी को पेंचकस से वार कर उतारा मौत के घाट

देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी के मकान नंबर 16 में घुसे एक आरोपी ने कथित तौर पर पहले बुजुर्ग महिला के गले से चेन लूटी और विरोध…

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

*सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान* *मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की* *स्वच्छता…

कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार को मंत्रीमण्डल की बैठक एन.एच.पी.सी. बनबसा चम्पावत में आयोजित की गई। मंत्रिमण्डल की बैठक में राज्यहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों…

हरिद्वार को मिली तीन महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार

*हरिद्वार को मिली तीन महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार* *बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार…

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* *उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में…

एडवोकेट मनोज चंद्र बचखेती बने भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

*एडवोकेट मनोज चंद्र बचखेती बने भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य* बागेश्वर/ गरुड़: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मंडोली जी द्वारा संगठन का…

उत्तराखंड में सीएम धामी के साथ जेन जी, छात्रसंघ चुनावों में विद्यार्थी परिषद की प्रचंड जीत, गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक कालेजों में लहराया भगवा

उत्तराखंड में सीएम धामी के साथ जेन जी, छात्रसंघ चुनावों में विद्यार्थी परिषद की प्रचंड जीत, गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक कालेजों में लहराया भगवा देहरादून। उत्तराखंड के जेन जी…

मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य किट, मुख्यमंत्री पोषण किट व मुख्यमंत्री शिक्षण किट का किया आवंटन

जनपद टिहरी गढ़वाल के थौलधार विकास खण्ड परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रम, सतर्कता समिति उत्तराखण्ड की अध्यक्ष श्रीमती गीता रावत द्वारा 197 ग्राम कार्ड धारको को 3…

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोग के अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक

*सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोग के अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक* *सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता: भगवत प्रसाद…

24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्य सचिव*

*24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्य सचिव* *कहा-राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्य सचिव ने एसईओसी से की स्थिति की समीक्षा* देहरादून। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन…