देहरादून की मसूरी विधानसभा सीट पर चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। जहां कांग्रेस में पहले से दावेदारों की भीड़ हो रखी है तो अब भाजपा में भी दावेदारों का जमघट लगना शुरू हो गया है। मसूरी सीट के वर्तमान विधायक एवं सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जहां इस सीट पर प्रबंल दावेदार हैं तो उनकी मुश्किलें अब और बढ़ती जा रही। दरअसल अब तीन बार के पार्षद भूपेंद्र कठैत ने भी मसूरी से टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उनसे पहले से पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा भी सक्रिय हैं।




