सेवा में
पार्षद वार्ड संख्या 6 जाखन दून विहार मसूरी रोड देहरादून।
विषय- जोहडी रोड जाखन में आपके द्वारा कराया जा रहा नाली निर्माण के संदर्भ में।
महोदया
आपको सादर अवगत कराना है कि उपरोक्त नाली निर्माण कराया जा रहा है जो जोहडी रोड जाखन निवाशियों की बडी समस्या समाधान का अच्छा प्रयास है।आप स्वंय अवगत हैं कि-
1) जोहडी रोड जाखन की चौड़ाई लगभग 15-16 फुट ही है।
2) यहाँ के निवाशियों की मुख्य समस्या मुख्य रूप से मसूरी रोड का वर्षाकाल में समूचा पानी का जोहडी रोड से बहना है।
3) जोहडी रोड प्रकृतिक अत्यधिक ढाल वाली रोड है।जिस पर वर्षाकाल में पानी अत्यधिक वेग/तेजी से बह जाता है।पानी बहकर कर आगे नदी में प्रवाहित होता है।
4)इस वर्षाकाल में मसूरी रोड जाखन पर बने हुए व्यवसायिक होटल/पैसिफिक माल व जो भी फ्लैट्स दुकान, कार्यालय आदि शामिल हैं,अनधिकृतरूप में नियम कानून के विपरीत पर्यावरणीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तथा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के मानकों की तथा आमजन के फुटपाथ और रास्तों की अवहेलना कर चोरी छुपे मल-मूत्र/सीवेज को छोड़ दिया जाता है जिसकी शिकायत निरंतर निवासीगण समय-समय पर स्थानीय पार्षद व स्थानीय प्रशासन को कराते रहें हैं।इस तरह जानबूझकर सीवेज छोडने की स्थाई समाधान केवल-केवल मसूरी रोड जाखन के कोचर कालौनी की सड़क मार्ग से लेकर अंजली डेरी के पीछे मौजूद पुरातन कालीन नाले में डालने से ही स्थाई समाधान है और अब तक यही सच्चाई और हकीकत सार्वकालिक आजतक रही है। 17अप्रैल 2026 को मा मुख्यमंत्री जी के जाखन मौका-ए-वकत यह औचित्यपूर्ण विषय पर उठाया था।
आज दिनांक 22नवंबर 2026के 11बजे कार्य करने वाले श्रमिकों को पुरानी बनी हुई लगभग 7साल,वाली टाइल्स की अति मजबूत सड़क को मशीन से तोडते हुए देखा तो पाया कि यह सब तय किए गए आपके प्रतिनिधी प्रिय संजय नौटियाल के साथ बनी सहमति से आगे निकल कर खुदाई की जा रही है?आखिर अच्छाई कि सडक अति ढाल पर व मजबूत है 3तीन बार सरकारी योजनानुसार योगदान सहयोग से बनी हुई है आखिरीबार विश्व बैंक के चीफ इंजीनियर श्रीमान मलिक के आदेशित व देखरेख में बनी हुई है जिसमें सडक के दोनों ओर के सी नालियाँ बनी हुई और बगैर सीवेज का पानी बहकर निकल रहा सफाई भी हो रही है मुख्य मार्ग निर्बाध है।जिसकी वजह सडक रात दिन बडे स्तर पर आवागमन को निरंतर चलती है।रोकने पर मजदूर ने अपने ठेकेदार/सुपरवाइजर या जो मुंशी हैं जिनका नाम अशोक कुमार शर्मा बताया गया था,को बुलाया। मै ने उन्हें भी इस बात पर चल रही अनावश्यक सड़क तोडने को पूछा तो वह उत्तेजित होकर बदतमीजी और पुलिस रिपोर्ट काराने को धमकी देते हुए मुझे 72 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक को बेइज्जती पर उतर कर अन्य सामाजिक परिवेश में मौजूद स्थलीय व अपनी लेवर के सम्मुख सार्वजनिक अपमान कर मुझे अपार धमाकाने का रौब गालिब किया है?जो अत्यधिक पीड़ादायक तथा मानसिक तनाव देने के साथ सार्वजनिक मानहानि है!
इस कहासुनी के बाद आपको 5-6फौन किये थे और मैं स्वयं आपके कार्यालय दून विहार जाखन पहूँचा था, तब पता चला कि आपके पडोस में जवान बच्चे की ऐकसीडेंट के कारण मौत हुई है। मैं भी अपनी गहरीसंवेदनाए परिवार को व्यक्त करता हूँ।
बाद में2बजे के लगभग आपके निवास पर जाकर यह वृतांत बता कर आपको समस्या की वजह आदि पर विचार विमर्श कर वापस आ गया हूँ।
आपसे विनम्र अनुरोध है कि आप स्वयं मौके पर पहुंच कर सच्चाई हकीकत जानने की कृपा कीजिए तथा सच्चाई और हकीकत सार्वकालिक को ध्यान केंद्रित कर हम सभी परिवारीजनों,वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित निवाशियों समाजहित में विकास आधार बनाकर समुचित कार्रवाई कर हम सभी को अनुग्रहीत कीजिए ।दोषी तथा अगरिमापूर्ण व्यवहार के लिए समुचित कार्रवाई करने की कृपा कीजिए। धन्यवाद, नमस्कार।
ऊमाशंकर गौतम जोहडी रोड जाखन देहरादून
कैप्टन अनिल पुरी
श्रीमती विमला गौतम
श्रीमती मधु पुरी
एवं समस्त परिवार जोहडी जाखन देहरादून ।


