ख़बर शेयर करें -

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड श्री विनय शंकर पांडेय के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून के द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु जनपद देहरादून में लगातार प्रयासरत है।

इसी के तहत आज होटल मधुवन राजपुर रोड देहरादून में होटल एसोसिएशन के साथ एक कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड श्री ताजबर सिंह, संयुक्त आयुक्त डॉ आर के सिंह, उपायुक्त गढ़वाल खाद्य सुरक्षा श्री आरoएसoरावत के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में श्री आशीष भार्गव, खाद्य सुरक्षा ऑडिटर के द्वारा खाद्य सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना ने खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत जनपद में किए गए कार्यों की तथा खाद्य सुरक्षा के अपडेट की जानकारी दी गई। उन्होंने वर्ष 2024-25 तथा 2025-26 में जनपद में खाद्य सुरक्षा से किया गए कार्यों की जानकारी दी गई जिसमें लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, निरक्षण, नमूना संग्रह, वाद दायर आदि में वृद्धि की गई है तथा अवगत कराया गया कि जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा। उपायुक्त गढ़वाल खाद्य सुरक्षा श्री आरoएसoरावत ने होटल संचालकों को fssai के schedule 4 की जानकारी दी गई। संयुक्त आयुक्त डॉ आर के सिंह ने होटल संचालकों के लिए खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रमुख सावधानी तथा अपर आयुक्त खाद्य श्री ताजवर सिंह ने समस्त होटल संचालकों को कार्यशाला में दिये गये जानकारी को अपने अपने संस्थानों में अपनाने का सुझाव दिया ताकि आम जनमानस को सुरक्षित भोजन दिया जा सके। कार्यशाला में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मन्नू कोचर एवं हेमंत कोचर ने खाद्य पदार्थ की मौके पर जांचने हेतू सुझाव दिया गया जिसे खाद्य पदार्थ की घर मे जाँच करने की डॉट बुक की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई। होटल स्वामियों के समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया गया। कार्यशाला में होटल मधुवन, लेमन ट्री, जे एस आर इन होटल, खैरा पंजाबी ढावा तथा फॉर्चून मसूरी को हाइजिन रेटिंग प्रमाणीकरण अपर आयुक्त श्री ताज़वर सिंह द्वारा दिया गया। उक्त कार्यशाला में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुरेश गिलहोत्रा, अम्बुज ओबरॉय सहित 44 होटलों के संचालक, जी एम तथा मुख्य सैफ तथा जनपद देहरादून के समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Ad

By amit