ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने आज देहरादून में समाज कल्याण मंत्री खजान दास से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पिछड़ा वर्ग से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत वार्ता की।
मंत्री खजान दास ने सभी विषयों पर आश्वासन दिया कि पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए एवं सभी वर्गो प्रति प्रतिबद्ध है।

वर्मा ने मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन पर आभार व्यक्त किया और कहा कि परिषद सरकार के साथ मिलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी सराहना की।

Ad

By amit