ख़बर शेयर करें -

– उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से ‘स्नेह से संवाद’ कार्यक्रम में किए अपने अनुभव साझा
देहरादून, 1 अप्रैल। मैदान के अंदर हर टीम एक दूसरे की प्रतिद्वंद्वी होती हैं। फिर चाहे चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान हो या ऑस्ट्रेलिया हो या कोई और टीम। वर्ल्ड कप में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से सुसज्जित टीमें भाग लेती हैं। ऐसे मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना और अपने खेल से प्रभावित करना सपना पूरे होने जैसा है। न्यूजीलैंड में चल रहे आईसीसी महिला विश्व कप क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दून की होनहार महिला क्रिकेटर स्नेह राणा का मानना है कि आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ परिश्रम करते रहने से मंजिल को हासिल किया जा सकता है।
शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से क्लब सभागार में आयोजित ‘स्नेह से संवाद’ कार्यक्रम में भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व करके लौटी दून के सिनोला गांव निवासी स्नेह राणा ने अपने अनुभव साझा किए। स्नेह ने कहा कि यह मेरा विश्व कप है। आम सीरीज से ज्यादा महत्व विश्व कप का होता है। हर खिलाड़ी को ऐसे आयोजन में गेंद और बल्ले से देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होती है। एक टीम के रूप में हमने बेहतर प्रदर्शन का प्रयास किया। दक्षिण अफ्रीका से अहम मुकाबले में भी सभी ने एकजुट प्रदर्शन किया, लेकिन कांटे के मुकाबले में अफ्रीकी टीम बाजी मार ले गई। कहा कि मैच में अनुभवी गेंदबाजी झूलन गोस्वामी को बाहर रखने का नुकसान जरूर हुआ है, लेकिन अन्य खिलाड़ियों को मौका देना भी रणनीति का हिस्सा था। स्नेह ने कहा कि भारतीय टीम में अलग-अलग प्रांत के खिलाड़ी होती हैं। किसी भी प्रतियोगिता से पहले कैंप का आयोजन इसलिए भी किया जाता है ताकि सभी खिलाड़ी एकदूसरे को जान सके और उनमें समन्वय बने। कहा कि विश्व कप के लिए मैंने पहले से ही अपने को मानसिक रूप से मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया ताकि अपने बेस्ट दे सकूं। कहा कि पहला ही मैच पाकिस्तान के साथ था। हालांकि कोई दबाव नहीं रहा। मुझे खुशी है कि इस मैच में विश्व कप का पहला नाबाद अर्द्धशतक लगाया और विकेट झटकर भारत की जीत में योगदान दिया। यह मेरे के लिए विश्व कप के यादगार पलों में से एक है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मौके पर विकेट हासिल करना भी इनमें से एक है। रेलवे की महिला टीम की कप्तान स्नेह राणा ने कहा कि अब घरेलू क्रिकेट और आगामी कॉमनवेल्थ सीरीज पर ध्यान केंद्रित करना है। कहा कि पहले के मुकाबले उत्तराखंड में महिला क्रिकेट में बदलाव आया है। प्रदेश की क्रिकेट एसोसिएशन महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बेहतर कार्य कर रही है। अब प्रदेश को महिला खेल मंत्री भी मिली है। उनसे उम्मीद है कि बेटियों को खेलों में प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं लाएंगी। कहा कि मुझे खुशी है कि बीसीसीआई अगले साल से महिला आईपीएल शुरू करने की योजना बना रहा है। यह उन घरेलू महिला क्रिकेटरों के लिए बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा जो भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हो सकी है। साथ ही भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए होड़ शुरू होगी। स्नेह ने कहा कि जब भी मुझे कोई परेशानी होती है या खेल में तनाव महसूस करती हूं तो अपने कोच नरेंद्र शाह और किरन शाह से सलाह लेती हूं, जिनके क्लब लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब से मैंने क्रिकेट का ककहरा सीखा।
इससे पहले प्रेस क्लब महामंत्री ओपी बेंजवाल ने स्नेह का संक्षिप्त परिचय दिया। क्लब की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्नेह राणा को स्मृति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल ने की। इस मौके पर क्लब के कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, संयुक्त दिनेश कुकरेती, नलिनी गुसाईं, कार्यकारिण सदस्य, प्रवीन बहुगुणा, राजकिशोर तिवारी, महेश पांडेय, सोबन सिंह गुसाईं, प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री गिरिधर शर्मा, वरिष्ठ सदस्य अरुण शर्मा, रामगोपाल शर्मा, सेवा सिंह मठारु, गौरव गुलेरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें