हटाया गया नगर निगम के स्वास्थय अनुभाग का लिपिक, तमाम तरह के लग रहे थे आरोप! शिकायत पर नवनियुक्त नगर आयुक्त का पहला प्रशासनिक एक्शन! अपने ऑफिस में भी आसपास नगर आयुक्त को है नजर दौड़ाने की जरूरत!
आखिरकार नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग में बीते दो साल से चल रहे गठजोड़ को तोड़ते हुए नवनियुक्त आयुक्त नमामि बंसल ने लिपिक स्वर्ण पंवार को जन्म मृत्यु पंजीकरण से हटाकर अटैच कर दिया है। बता दें कि उस पर तमाम शिकायतें थी। हाल में शाशन के अधिकारियों से भी उसने अभद्रता की थी, जिसके फल के रूप में उसकी रुकस्ती कर दी गई है।
दरसअल, इस लिपिक के तार ऊपर के कुछ अफसरों से जुड़े थे जो अब तक उसे किन्ही कारणों से संरक्षण देते रहे। अब उसका काम तमाम कर दिया गया है। पर पूरे मामले की जांच हो तो इस खेल में जुड़े संरक्षण देने वालों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
इस लिपिक द्वारा लगातार यहां तैनात कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जाता था। उन्हें अवकाश के दिन काम पर बुलाया जाता था। असल मे इसके पीछे कहानी ये थी कि उक्त लिपिक जिन सौदों को पकड़ता था उनके लिए कार्मिकों को स्पेशल बुलवाता था। जबकि काम अपने करवाने होते थे। इस लिपिक ली वजह से कई कर्मचारी मानसिक आघात में थे। आज दैनिक हिंदुस्तान के हवाले से खबर आई है कि उक्त कार्मिक को हटा दिया गया है।
