ख़बर शेयर करें -

आगामी त्यौहार के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड श्री सचिन कुर्वे के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 26.02.2026 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून के द्वारा आम जनमानस को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया जाने के उद्देश्य से नगर निगम देहरादून क्षेत्र में स्थित प्रमुख डेयरी एवं स्वीट्स शॉप मै खाद्य सचल विश्लेषणशाला के द्वारा खाद्य पदार्थ जैसे दूध एवं दुग्ध पदार्थ, धी, मसाले, मिठाई आदि की मौके पर निःशुल्क जॉच की गई। खाद्य सचल विश्लेषणशाला

के द्वारा मौके पर 58 खाद्य पदार्थों की निःशुल्क जॉच की गई जिसमे से 03 खाद्य पदार्थ दूध में मिल्क फैट कम एवं 01 मावा में शुगर तथा 01 मिठाईयों मै स्टार्च पाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना ने समस्त डेयरी संचालकों को निर्देश दिए कि वे अपने प्रतिष्ठानों को हमेशा साफ एवं कीट मुक्त रखे, दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थ को तापमान नियंत्रण में रखे, रेफ्रिजरेटर एवं फ्रीजर को साफ रखें । उक्त सचल खाद्य विश्लेषणशाला में नोडल सचल खाद्य विश्लेषणशाला श्री वीरेंद्र बिष्ट, सहायक आयुक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र, श्री रमेश सिंह, आदि शामिल थे। इधर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर क्षेत्र,श्री संजय तिवारी के द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा सुद्धोवाला, हरबर्टपुर आदि क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा संदेह के आधार पर मावा, दूध, पनीर, मिल्क केक, गुजिया तथा तेल के सात नमूने जांच हेतु लेकर खाद्य विश्लेषणशाला को भेज दिया गया है। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ad

By amit