Tag: mdda

Mdda की अभिनव पहल, जिले में स्थित प्राचीन कुओं संरक्षित करने का उठाया बीड़ा, मुख्यमंत्री के जल संरक्षण और संवर्धन के लिए शुरू की गई मुहिम को एमडीडीए ने आगे बढ़ाया, उपाध्यक्ष ने निगम व समस्त एसडीएम को पत्र भेजकर मांगी ऐसे कुओं की सूची

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जल संरक्षण और जल संवर्धन की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जिले में स्थित प्राचीन कुओं की खोज-खबर…

मुख्यमंत्री के जल संरक्षण की मुहिम को परवान चढ़ाएगा प्राधिकरण, ग्रुप हाउसिंग/ मॉल/होटल आदि में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की होगी जांच

मुख्यमंत्री के जल संरक्षण की मुहिम को परवान चढ़ाएगा प्राधिकरण, ग्रुप हाउसिंग/ मॉल/होटल आदि में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की होगी जांच -एमडीडीए उपाध्यक्ष ने समस्त अभियंताओं को मौके पर जांच…

तेग बहादुर रोड के निवासियों ने खोला Avenue ग्रुप हाउसिंग संचालकों के खिलाफ मोर्चा, बोले-नियम ताक पर रखकर पास हुई ग्रुप हाउसिंग, नक्शा निरस्त करने की उठाई मांग! आरोप-मौके पर 80 फ्लैटों का निर्माण तथ्यों को छुपाकर किया जा रहा, कम चौड़ाई की सड़क पर 9 मंजिल कर दी पास

देहरादून। तेग बहादुर रोड पर मेसर्स एवेन्यू कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। लोगों का कहना है कि नियम कायदों को ताक पर रखकर…

गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी तथा प्रसिद्ध गायक दिग्विजय परिया के गीतों ने लूटी महफिल

देहरादून। सनातन धर्म इण्टर कालेज, बन्नू रेसकोर्स देहरादून में ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ विकास और संस्कृति का महोत्सव तथा देश के असीम विकास यात्रा कार्यक्रम में आज दिनांक 31 मई…

G-20 के लिए तैयार हुआ मुनि-की-रेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र! जानकी सेतू से लेकर गंगा घाटों को दिया गया नया लुक! विदेशी मेहमानों को उत्तराखंड से रूबरू होने का मिलेगा मौका, देखिए मन को मोह लेने वाली ये तस्वीरें…

D देहरादून। 24-25 मई को नरेंद्रनगर में होने जा रही दूसरी जी-20 बैठक के लिए मुनि-की-रेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र पूरी तरह से सज-धज कर तैयार हो चुका है। विदेशी…

ये आईएएस अफसर है दूसरों से जरा हटकर, कार्य आवंटन सूची में अपना नाम डाला सबसे ऊपर, जानिए क्या है मामला…

देहरादून। आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी के काम करने का अंदाज बाकी अफसरों से कुछ जुदा है। जहां अमूमन इतने उच्च ओहदे पर आसीन तमाम अफसर अधीनस्थों पर ही काम का…

10 पत्रावलियों का निस्तारण, mdda को मिला 1 करोड़ 31 लाख का राजस्व

10 पत्रावलियों का निस्तारण, mdda को मिला 1 करोड़ 31 लाख का राजस्व Dehradun. शनिवार को प्राधिकरण कार्यालय में सेक्टर 03 व 04 से संबंधित सभी प्रकार के आवासीय /…

देहरादून नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना पर 25 हजार का जुर्माना, mdda के सहायक अभियंता व लिपिक पर भी कार्रवाई

देहरादून नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना पर 25 हजार का जुर्माना, mdda के सहायक अभियंता व लिपिक पर भी कार्रवाई देहरादून। देहरादून नगर निगम के…

मसूरी रोड के अवैध निर्माणों पर फिर कार्रवाई के मूड में प्राधिकरण! आज मसूरी व दून में हुई कार्रवाई

मसूरी रोड के अवैध निर्माणों पर फिर कार्रवाई के मूड में प्राधिकरण! आज मसूरी व दून में हुई कार्रवाई देहरादून। मसूरी रोड पर कुठाल गेट से आगे हुए तमाम अवैध…

Mdda वीसी तिवारी ने प्राधिकरण में किया बहुप्रतीक्षित फेरबदल, अब इनको मिली जिम्मेदारी, पढ़िए..

देहरादून। mdda vc श्री बंशीधर तिवारी ने प्राधिकरण में बहुप्रतीक्षित फेरबदल कर दिया है। आज सहायक एवं अवर अभियंताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव किए गए हैं। कुल 19 कार्मिकों की…

शहर में पार्किंग की समस्या दूर करने को एमडीडीए का ये है प्लान, वीसी ने स्कूल संचालकों के साथ बैठक कर शहर को राहत दिलवाने के लिए की पहल

शहर में पार्किंग की समस्या दूर करने को एमडीडीए का ये है प्लान, वीसी ने स्कूल संचालकों के साथ बैठक कर शहर को राहत दिलवाने के लिए की पहल देहरादून।…

ब्रह्मानवाला में प्लॉटिंग कर आम आदमी की छत का सपना पूरा करेगा mdda, कारगी में पटेलनगर थाने के पीछे शिफ्ट होगा आढत बाजार, बोर्ड बैठक में हुए इतने फैसले…

ब्रह्मानवाला में प्लॉटिंग कर आम आदमी की छत का सपना पूरा करेगा mdda, कारगी में पटेलनगर थाने के पीछे शिफ्ट होगा आढत बाजार, बोर्ड बैठक में हुए इतने फैसले… देहरादून।…

राज्य सूचना आयुक्त की mdda पर गंभीर टिप्पणी, Mdda में गंभीरता से नहीं लिया जा रहा सूचना का अधिकार, अब ये हुई बड़ी कार्रवाई

राज्य सूचना आयुक्त की mdda पर गंभीर टिप्पणी, Mdda में गंभीरता से नहीं लिया जा रहा सूचना का अधिकार, अब ये हुई कार्रवाई देहरादून। राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने…

Mdda vc तिवारी के निर्देशों पर चल रहे कंपाउंडिंग कैम्प में उमड़ रही भीड़, आज एक करोड़ से ज्यादा का शुल्क हुआ अर्जित

Mdda vc तिवारी के निर्देशों पर चल रहे कंपाउंडिंग कैम्प में उमड़ रही भीड़, आज एक करोड़ से ज्यादा का शुल्क हुआ अर्जित देहरादून। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत में लंबित वादों के…

1168 लोगों के घर का सपना हुआ पूरा, पढ़िए ये खबर…

Dehradoon. शहरी विकास एवं आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ऊधमसिंह नगर के सितारगंज उकरौली में 1168…

Mdda के नए vc की भूमाफिया को दो-टूक, शहर को नहीं बनने देंगे कंक्रीट का जंगल

Mdda के नए vc की भूमाफिया को दो-टूक, शहर को नहीं बनने देंगे कंक्रीट का जंगल देहरादून। राज्य गठन के बाद अपनी पहचान खोती जा रही दूनघाटी को बचाने के…

राज्य गठन के बाद पहला मौका जब कोई सचिव बना mdda उपाध्यक्ष, एक दशक में इस अफसर ने तय किया सचिव से उपाध्यक्ष का सफर

देहरादून। राज्य गठन के बाद मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के इतिहास में ऐसा पहली दफा हुआ है जब प्राधिकरण में सचिव रह चुके किसी अफसर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली…

शर्मनाक::: आज तक शुरू नहीं हो पाया राजपुर पार्क! सिटी पार्क को लेकर भी केवल गाल बजा रहे अफसर

देहरादून। कितने शर्म की बात है कि उत्त्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में सुकून के दो पल बिताने के लिए शहरवासियों के पास एक अदद शानदार पार्क तक नहीं है। उद्यान…

देवभूमि आर्किटेक्ट एसोसिएशन ने नए वीसी को दी शुभकामनाएं, बोले-पुराना अनुभव शहर हित में आएगा बेहद काम

Dehradoon. Mdda के नए Vice chairman बंशीधर तिवारी को देवभूमि आर्किटेक्ट एसोसिएशन ने उनकी नियुक्ति पर अपनी शुभकामनाएं प्रदान की हैं। साथ ही उन्होंने vc की ओर से architects के…

Mdda के नए vc ने पद संभालते ही दूनवासियों को दी बड़ी सौगात, अब हर सप्ताह सेक्टर वार होंगे शमन कैम्प! Architects के साथ भी जल्द होगी बैठक

Mdda के नए vc ने पद संभालते ही दूनवासियों को दी बड़ी सौगात, अब हर सप्ताह सेक्टर वार होंगे शमन कैम्प! अर्चिटेक्ट्स के साथ भी जल्द होगी बैठक देहरादून। mdda…

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें