ख़बर शेयर करें -

सेलाकुई लूट का खुलासा होने पर सर्राफा व्यापारियों ने जताया dig का आभार

Dehradoon. सर्राफा मंडल देहरादून के पदाधिकारियों द्वारा एसएसपी डीआईजी देहरादून श्री जन्मेजय खंडूरी और एसपी देहात श्रीमती कमलेश उपाध्याय को ssp कार्यालय में जाकर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और सेलाकुई में सराफा से हुई लूट के खुलासे पर धन्यवाद प्रेषित किया।

गौरतलब है कि गत कुछ दिन पहले सेलाकुई में एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान पर कुछ बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूट कर ली थी ।

सर्राफा मंडल अध्यक्ष श्री सुनील मेसोंन जी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा डीआईजी/ एसएसपी श्री जन्मेजय खंडूरी जी और एसपी देहात श्रीमती कमलेश उपाध्याय जी और एसपी सिटी श्रीमती सरिता डोभाल जी और श्₹थाना अध्यक्ष सेलाकुई, सहसपुर के कुशल नेतृत्व में उनकी पूरी टीम द्वारा उपरोक्त सर्राफा लूट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा करने पर और लूट के माल की सफल बरामदगी पर बधाई देते हुए कहा कि हम सर्राफा मंडल देहरादून की पूरी कार्यकारिणी, सदस्यगण और पदाधिकारियों की ओर से उत्तराखंड की पूरी पुलिस टीम को बधाई देते हैं और धन्यवाद प्रेषित करते है और आप सभी का दिल से आभार प्रकट करते हैं ।*

युवा सर्राफा मण्डल अध्यक्ष श्री सुमित गोयल जी ने कहा कि जिस प्रकार सर्राफा साथियों के साथ आज तक हुई किसी भी दुखद घटना / वारदात का उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा पूर्ण खुलासा हुआ है इसलिए हमें सदैव से ही यह विश्वास है कि हमारे उत्तराखंड की पुलिस स्कॉटलैंड यार्ड की पुलिस से भी अधिक क्षमतावान है और सजग है ।

कोषाध्यक्ष श्री सचिन कर्णवाल जी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस की सजगता के कारण ही आज उत्तराखंड के निवासी भयमुक्त होकर इस प्रदेश में रह पाते हैं और चैन की नींद सो पाते हैं ।

सर्राफा महासचिव श्री अमित वर्मा जी ने कहा कि हमारे उत्तराखंड की पुलिस अपराधियों में आज तक यह संदेश देने में सफल हुई है के अपराधी चाहे कहीं भी अपराध करें लेकिन *उत्तराखंड में अपराध करके वह बच नहीं सकते चाहे पाताल में छुप जाए, उत्तराखंड पुलिस उन्हें पकड़ ही लेगी और फिर उनका वही अंजाम होगा जो अपराधियों का होना चाहिए ।*

श्री मनमीत सिंह जी (उपाध्यक्ष) और श्री इकबाल हुसैन जी (सह सचिव) ने कहा कि *सेलाकुई सर्राफा लूट का खुलासा करने पर अपराधियो को उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए आप सभी को हम पुनः धन्यवाद और साधुवाद प्रेषित करते हैं ।*

इस मौके पर माननीय डीआईजी ने कहा कि सर्राफा व्यवसायियों को बहुत संभल कर कार्य करना चाहिए और अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे और पैनिक अलार्म भी लगवाने चाहिए । उन्होंने आश्वासन दिलाया कि उत्तराखंड पुलिस सदैव उत्तराखंड के निवासियों के लिए समर्पित है और उन्हें एक भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रयास करती रहती है ।

युवा सर्राफा मंडल उपाध्यक्ष श्री शोभित वर्मा जी ने कहा के सर्राफा मंडल देहरादून सदैव उत्तराखंड पुलिस के साथ अपराधियों को पकड़वाने के में सहायता करता आया है और किसी भी लूट या चोरी में जिसमें जेवर भी चोरी हुआ हो तो उसकी सूचना हम समय-समय पर अपने सराफा व्यवसायियों को फोटो सहित देते रहते हैं कि ताकि ऐसे अपराधियों को पकड़ने में मदद हो सके ।

उक्त मौके पर सर्राफा मंडल अध्यक्ष श्री सुनील मेसोंन, युवा सर्राफा मंडल अध्यक्ष श्री सुमित गोयल, सर्राफा मण्डल महासचिव श्री अमित वर्मा, सर्राफा मंडल उपाध्यक्ष श्री मनमीत सिंह, सर्राफा मंडल कोषाध्यक्ष श्री सचिन कर्णवाल, सर्राफा मंडल सह सचिव श्री इकबाल हुसैन और युवा सर्राफा मंडल उपाध्यक्ष श्री शोभित वर्मा जी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें