ख़बर शेयर करें -

रिलैक्सो का परिवर्तन आदर्श विद्यालय कार्यक्रम वास्तव में एक उत्कृष्ट मॉडल है – बंशीधर तिवारी राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तराखंड

Haridwar. परिवर्तन आदर्श विद्यालय परियोजना के अन्तर्गत जिला शिक्षा विभाग के सहयोग से विकास खण्ड खानपुर, जनपद हरिद्वार के रा0प्रा0वि0 लालचन्दवाला में रिलैक्सो फुटवियर लिमिटेड के द्वारा परिवर्तन परियोजना के तहत 38 रजकीय विद्यालयों (35 विकास खण्ड खानपुर व 03 लक्सर) में विकसित की गई मूल भूत संरचनाओं व संसाधनों के नविनीकरण एवं पुर्ननिर्माण कार्य को राज्य परियोजना निदेशक महोदय श्री बंशीधर तिवारी (IAS) की अध्यक्षता में हस्तान्तरण कार्यक्रम का अयोजन किया गया, कार्याक्रम में विशिष्ट अतिथि डाॅ मुकुल कुमार सती, अपर निदेशक समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड, श्री सुशील बत्रा मुख्य वित्त अधिकारी, रिलैक्सों फुटवियर्स लिमिटेड, श्रीमती दिप्ती यादव खण्ड शिक्षा अधिकारी खानपुर एवं श्री काला जी खण्ड शिक्षा अधिकारी लक्सर, व श्री तोमर जी खण्ड शिक्षा अधिकारी बहदराबाद, श्री गम्भीर अग्रवाल सी0एस0आर0 प्रमुख रिलैक्सो, श्री बी. पी. मंगोली, श्री नीरज अवस्थी, श्री सुनील डिमरी की गरीमामयी उपिस्थिति में किया गया।
जिसमें की परियोजना के अन्र्तगत विकसित की गई सभी सुविधाओं को विद्यालय प्रबन्धन समिति एवं विभाग को हस्तान्तरित की गई।
परियोजना में अभी तक खानपुर एवं लक्सर विकासखण्ड के 104 राजकीय विद्यालयों को सम्मिलित किया गया है जिसमें मुख्यतः विद्यालय प्रबन्धन समिति को सक्रिय व समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ -साथ विद्यालयों में भौतिक सुविधाओं का निर्माण एवं नवनिर्माण का कार्य मुख्य रूप से किये जा रहे है।

सर्व प्रथम श्री गम्भीर अग्रवाल सी0एस0आर0 प्रमुख रिलैक्सो द्वारा परिवर्तन आदर्श विद्यालय परियोजना के तहत वर्ष 2018 से प्रारम्भ किये गये 13 विद्यालयों से लेकर वर्तमान समय तक 104 विद्यालयों में किए जा रहे कार्याे पर प्रकाश डालते हुये बताया कि – 89 शौचालय, चार दिवारी निमार्ण, नव निर्माण, मेन गेट आदि एवं समुदाय स्तर पर गठित शिक्षा सहयता समूहों के किए गये प्रयास बाल मंत्री मण्डल के बच्चों के द्वारा किए गये प्रयास जैसै निरंतर अनुपस्थित रहने वाले बच्चों को नियमित करना विद्यालय प्रबन्धन समिति द्वारा किए गये प्रयासों को सभी के सम्मुख रखा गया।

उनके द्वारा मुख्य अतिथि श्री तिवारी जी एवं श्री सती जी एवं श्री बत्रा जी को उनके बहुमूल्य समय के लिये उनका का अभार प्रकट किया गया।

इस अवसर पर स्वयं मुख्यअतिथि श्री तिवारी जी ने रिलैक्सो के मुख्य वित्त अधिकारी श्री सुशील बत्रा जी एवं गम्भीर अग्रवाल जी को बुके देकर सम्मान दिया की उनके द्वारा जनपद हरिद्वार में दूरस्त विकासखण्डों के राजकीय विद्यालयों में इस परियोजना का संचालन किया जा रहा है।

साथ ही श्री सती जी द्वारा कहा गया रिलैक्सों द्वारा भौतिक संरचना के साथ साथ कौशल उन्न्नयन की गतिविधियाॅ जो कि जा रही है वह बहुत ही सरहानीय है। साथ ही उनके द्वारा कहा गया की रिलैक्सों के साथ मिलकर काम करने से परिवर्तन परियोजना शिक्षा के क्षेत्र में एक माॅडल के रूप में विकसित हो रही है। तथा उनके द्वार रिलैक्सो का धन्यावद ज्ञापन किया। उनके द्वारा कहा गया मा0 तिवारी जी द्वारा सुभाष चन्द बोस अवासिय विद्यालय को बनाने अपी अंनुशशां दी गई जो की पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा मा0 मूुख्य अतिथि के सम्मुख मांग की थी इस हेतु मा0 तिवारी जी द्वारा विभागीया अधिकारीयों को निर्देशित किया गया।

एवं रिलैक्सों के मुख्य वित्त अधिकारी श्री सुशील बत्रा जी ने सबका स्वागत करते हुये कहा की जिस प्रकार समाज का कोई भी कार्य मिल जुल सफलता पूर्वक किया जा सकता है, इसी प्रकार हम सब मिलकर अपने सरकारी विद्यालयों के विकास में मिलजुल कर अपने विद्यालय के विकास हेतु अपना योगदान देना चहिए तथा बच्चों की शिक्षा दिक्षा में प्रारम्भ से ही कौशल उन्नयन की गतिविधियों को भी सम्मिलित किया जाना चाहिए जो कि आगे चलकर देश के इन नन्ये भविष्य को रोजगार परक शिक्षा की और अग्रसर करे।
इस अवसर पर रा0 प्रा0 वि0 करणपुर जिसमें की कुछ समय से कक्षाए संचालित नही हो रही थी परन्तु अब परियोजना के तहत विद्यालय में निर्माण कार्य किए जाने के पश्चात अब कक्षाएं संचालित कर पाना सम्भव है, इस लिए आज मुख्य अतिथियों द्वारा बच्चों के पठन पाठन हेतु विद्यालय का लोर्कापण किया गया।

साथ ही मुख्य अतिथि श्री तिवारी जी ने अतिथियों सभी बच्चों, अध्यापको, व समुदाय से आये हुये प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुये रिलैक्सो की इस परियोजना के द्वारा किए गये कार्यो के साथ – साथ कहा की भौतिक संसाधनों के साथ – साथ अच्छी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जारूरत है, क्यूंकि बच्चों को अध्यापक व अभिभावक सवारंने का काम करते है।
जिसके लिए अभिभावक अपने बच्चों का प्रतिदिन अच्छे से अपने बच्चंे के पठन-पाठन का ध्यान जिससे निश्चित ही समुदाय में बदलाव होगा।
उन्होंने अपने उदबोदन में रिलैक्सो के द्वारा किए गये विद्यालयों में किए गये भौतिक सुविधाओं के कार्यो विद्यालय का मेन गेट, चार दिवारी, शौचालय, बाला पेन्टिंग अन्य कार्यो की प्रशंशा करते हुये कहा की यह सारी सुविधाओ एक विद्यालय के लिय बाहरी आवरण है किन्तु सबसे अच्छी बात यह है कि रिलैक्सों ने विद्यालय की आत्मा – बच्चों का नेतृत्व विकास, शिक्षको का कौशल विकास, अभिभावको एवं समुदाय के साथ भी कार्य किया है उन्होंने कहा की इस सभी सुविधाओं एवं कार्यो की ओनरसिप आभिभावको एवं समुदाय को लेनी होगी आप यह न समझे यह सरकारी विद्वालय है इसके प्रति आपकी कोई जिम्मेदारी नही है बल्की यदि आप यदि आप यह समझे कि यह विद्यालय मेरा विद्यालय है तो यह सारे कार्य बहुत लम्बे समय तक अपना प्रभाव दिखाएगे। इसके साथ ही उन्होने रिलैक्सों से अवाहन किया कि इस यात्रा को जारी रखे एवं यदि सम्भव हो हमारे कस्तूरबा गांधी, नेता जी सुभाष में भी कार्यो को विस्तृत किया।
इसके पश्चात शिक्षा सहायता समूह करणपुर के सदस्य श्री तीरथ पाल जी द्वारा संस्था एवं विभाग के द्वारा किए गये प्रयसों से कैसे 3 साल बाद रा0प्रा0वि0 करणपुर को बच्चों के स्कूल जाने लायक बनाया।

इसके पश्चात अतिथियों द्वारा बच्चों को शिक्षा किट वितरित की गई साथ ही अध्यापकों को सम्मान स्वारूप बैग वितरण किया गया जो कि सभी बच्चों एवं अध्यापकों को रिलैक्सों द्वारा वितरित की जाएगी।
इसके पश्चात खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती दिप्ती यादव जी द्वारा परिवर्तन परियोजना के सभी अथितियों का स्वागत किया गया और रिलैक्सों का धन्यावाद कियागया साथ रिलैक्सो की इस परियोजना के बारे की सहरना की
अन्त में विद्यालय की अध्यापिका श्रीमति दीपा रानी जी द्वारा सभी अतिथि गणों का धन्यावाद किया गया
इस अवसर पर अध्यापक श्री पवन कुमार जी, राजबीर जी, प्रमोद कुमार, कैहर सिंह, श्री जोगेन्द्र सिंह एवं श्री मो0 इकबाल एवं नितिन देवरनी, विनोद कुमार जी, श्री बबलू जी के साथ समस्त अध्यापक कार्यक्रम में उपस्थ्ति रहे।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें