आगामी त्यौहार के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड श्री सचिन कुर्वे के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून के द्वारा आम जनमानस को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 09.02.2026 को विडलास रिवर वैली सोसायटी कुवावाला में खाद्य सचल विश्लेषणशाला के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके द्वारा आम उपभोक्ता द्वारा अपने किचन में प्रयोग किया जाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे दूध एवं दुग्ध पदार्थ, खाद्य तेल, धी,मसाले, दाल आदि की मौके पर निःशुल्क जॉच की गई तथा खाद्य सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। खाद्य सचल विश्लेषणशाला के द्वारा मौके पर 67 खाद्य पदार्थों की निःशुल्क जॉच की गई जिसमे से 04 खाद्य पदार्थ दूध में मिल्क फैट कम पाया गया तथा 02 खाद्य मसालों मै स्टार्च पाया गया। सहायक आयुक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून ने अवगत कराया कि आम उपभोक्ता अपने सोसायटी/कॉलोनी के किचन में प्रयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की निःशुल्क जॉच करवाना चाहे तो कार्यालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून से संपर्क स्थापित कर सकता है। उक्त खाद्य सचल विश्लेषणशाला मै उपायुक्त नोडल खाद्य सचल विश्लेषणशाला श्री वीरेन्द्र सिंह बिष्ट,सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र श्री रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास नगर श्री संजय तिवारी, खाद्य विश्लेषक श्री रमेश जोशी आदि शामिल थे।



