ख़बर शेयर करें -

भाजपा पार्षदों की बैठक में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर कड़ा विरोध

देहरादून। आज ललित पैलेस होटल में नगर निगम के भाजपा पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से यह गंभीर विषय सामने आया कि नगर आयुक्त द्वारा पार्षदों, विशेषकर महिला पार्षदों की लगातार अनदेखी की जा रही है। कई बार महिला पार्षदों को कार्यालय के बाहर प्रतीक्षा करने के लिए रोका जाता है तथा सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें अंदर जाने से भी प्रतिबंधित किया जाता है, जिसको लेकर महिला पार्षदों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की

बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम को मनमर्जी से संचालित किया जा रहा है तथा जनप्रतिनिधियों की किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं हो रही है। मेयर की बीमारी का बहाना बनाकर सभी महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लेने का प्रयास किया जा रहा है और जनप्रतिनिधियों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है। इसे लेकर भाजपा पार्षदों में गहरा आक्रोश व्याप्त है

सभी पार्षदों ने एक स्वर में नगर निगम की कार्यप्रणाली एवं तानाशाही के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया तथा निर्णय लिया कि सर्वप्रथम भाजपा महानगर अध्यक्ष से मुलाकात की जाएगी, उसके पश्चात मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया जाएगा। साथ ही शहरी विकास सचिव से भी शीघ्र समय लेकर मुलाकात की जाएगी

वरिष्ठ भाजपा पार्षद अमिता सिंह ने कहा कि “ऐसी तानाशाही पहले कभी नहीं देखी गई। यह मेरा पांचवां बोर्ड है, लेकिन हर बोर्ड में पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर कार्य होते थे, जबकि वर्तमान में मेयर की अनुपस्थिति का अनुचित लाभ उठाया जा रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

भाजपा पार्षद भूपेंद्र कठैत ने कहा कि “नगर आयुक्त की तानाशाही अब बर्दाश्त से बाहर हो चुकी है और इस पूरे प्रकरण को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा।”

भाजपा पार्षद सतीश कश्यप ने कहा कि “जनप्रतिनिधियों की अनदेखी कर कार्य करना पूरी तरह अस्वीकार्य है। जनता ने इस बोर्ड को विकास कार्यों के लिए चुना है, न कि मनमानी के लिए। यदि पार्षदों की बात नहीं सुनी जाएगी तो विकास कार्य बाधित होंगे,
जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

पार्षद कमली भट्ट ने महिला पार्षदों के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि “महिला पार्षदों को कार्यालय के बाहर खड़ा करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं अस्वीकार्य है,आवश्यकता पड़ने पर नगर निगम का घेराव किया जाएगा।”

पार्षद नंदिनी शर्मा ने कहा कि “नगर निगम में अधिकारी जनप्रतिनिधियों की सुनने को तैयार नहीं हैं, जिससे पार्षदों को मजबूर होकर कठोर कदम उठाने पड़ सकते हैं।”

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भाजपा संगठन को पूरे प्रकरण से अवगत कराया जाएगा तथा मेयर महोदय को विश्वास में लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी

बैठक में उपस्थित पार्षदगण
रमेश गौड़, महिपाल धीमान, प्रवीन नेगी, रजनी देवी, संजय सिंघल, अंजलि सिंघल, दर्शन लाल बिंजोला, दिनेश प्रसाद सती, वैभव अग्रवाल, मनोज जाटव, अनीता गर्ग, महेंद्र कौर, रेणु देवी, स्वाति डोभाल, अल्पना राणा, मीनाक्षी, अमिता सिंह, एम. एस. भंडारी, भूपेंद्र कठैत, सतीश कश्यप, आलोक कुमार, पूनम पुंडीर, दीपक नेगी, योगेश भगत, मोहन बहुगुणा, महिमा पुंडीर, अंकित अग्रवाल, किरण देवी, मंजू कौशिक, पुष्कर चौहान, नंदिनी शर्मा उपस्थित रहे

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें