ख़बर शेयर करें -

विदेशी नागरिको को ठग कर भारत की छवि धुमिल करने वाले अभियुक्त को STF एवं साइबर क्राईम पुलिस ने
भेजा सलाखो के पीछे, साईबर हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर दर्ज करें शिकायत

देहरादून। वर्तमान में साइबर अपराधी देश ही नही विदेशी नागरिको की गाढ़ी कमाई हड़पने हेतु अपराध के नये-नये तरीके अपनाकर धोखाधड़ी कर रहे है । इसी परिपेक्ष्य में ठगों द्वारा कोरोना काल के दौरान विदेशी नगारिको को एक स्थान से दूसरे स्थान की हवाई यात्रा व कोविड रजिस्ट्रेशन के नाम पर करोड़ो रुपये की धोखाधडी की जा रही है ।
इस क्रम में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन द्वारा ई-मेल में शिकायते प्राप्त होती है जिसमें गहनता से जांच एवं अभियोग पंजीकरण के उपरान्त विवेचना की जाती है। साइबर थाना पुलिस द्वारा लगातार पूरे भारत वर्ष से अपराधियो की धरपकड़ जारी है जिसमें न सिर्फ भारत वर्ष में STF द्वारा अपना लोहा मनवाया गया है साथ में अब विदेशी नागरिको द्वारा भी अब STF /साइबर थाना पुलिस से न्याय हेतु सम्पर्क किया जा रहा है ।

इसी प्रकार के एक प्रकरण में जिसमें 07 विदेशी नागरिको (यूरोप एवं मध्य अमेरिका निवासी) द्वारा साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन की ई-मेल पर शिकायत प्रेषित की गयी थी कि उनके द्वारा कोविड काल में हवाई टिकट एवं अन्य सुविधाओं हेतु इंटरनेट से Rishikesh Vibes Tour नामक टूर एजेन्सी संचालित करने वाले व्यक्ति से सम्पर्क किया गया । उक्त द्वारा हवाई टिकट, कोविड रजिस्ट्रेशन एवं अन्य सुविधाओं के नाम पर लगभग 732527/- (सात लाख बत्तीस हजार पाँच सौ सत्तायीस ) प्राप्त किये गये, किन्तु हवाई टिकट एवं अन्य सुविधाये प्रदान न कर धोखाधडी की गयी है। इन शिकायतो की जांच हेतु उ0नि0 राजेश ध्यानी के नेतृत्व में हे0का0प्रो0 सुनील भट्ट एवं कानि0 मुकेश कुमार की एक विशिष्ट टीम गठित की गयी । टीम द्वारा प्राप्त शिकायतो के हर तथ्य की गहनता से जांच कर आरोपो की पूर्ण सच्चाई हेतु प्रयास किया गया, जांच में प्राप्त साक्ष्यो के आंकलन के उपरान्त टीम द्वारा आरोपी की पहचान करते हुये पौड़ी जनपद के श्रीनगर थाने में स्वयं अभियोग पंजीकृत कराया गया। इसके उपरान्त श्रीनगर पुलिस द्वारा तत्काल जांच के साक्ष्यो का विश्लेषण कर न्याय हित में आरोपी अनुराग उनियाल निवासी पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया । प्रकण में उत्तराखण्ड साइबर पुलिस की कार्यवाही से प्रशन्न होकर पीड़ित विदेशी नागरिको द्वारा STF/साइबर थाना पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी तथा आभार प्रकट किया गया ।

आपराध का तरीकाः- अभियुक्त द्वारा कोरोना काल में भारत मे रहकर विदेशी नागरिको के हवाई, रेलवे टिकट बुकिंग, कोविड रजिस्ट्रेशन, अन्य सुविधाओ के नाम पर धनराशि प्राप्त करना । हवाई टिकट बुक कर उनकी फोटो सम्बन्धित को प्रेषित करने के उपरान्त उक्त टिकट को केंसिल कराकर टिकट की धनराशि स्वयं प्राप्त कर धोखाधड़ी करना ।

अपराधी का विवरण- अनुराग उनियाल पुत्र परशुराम उनियाल निवासी ग्राम ढिकोली श्रीनगर पौडी गढवाल।

जांच टीम-
1- उ0नि0 राजेश ध्यानी
2- हे0कानि0प्रो0 सुनील भट्ट
3- कानि0 देवेन्द्र सिंह
4- कानि0 मुकेश कुमार
5- एसटीएफ टीम उत्तराखण्ड

गिरफ्तारी टीमः-
1- प्रभारी निरीक्षक श्री हरिओम सिंह चौहान
2- उ0नि0 मनोज रावत
3- कानि0 संजीव कुमार
4- कानि0 विकास बैंज्वाड़ी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड द्वारा जनता से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन बुकिंग के झांसे के प्रलोभन में न आये हमेशा अपने स्तर से वेबसाइट का सत्यापन कर ले एवं गहन जांच के उपरान्त ही कोई भी हवाई, रेलवे टिकट आदि की बुकिंग कराये । कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून को सम्पर्क करें, व कोई भी आर्थिक साईबर अपराध होने पर तत्काल साईबर हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर सम्पर्क करें। साथ मे यह भी संदेश कि STF ऐसे संगठित अपराधियों पर कड़ी दृष्टि बनाये हुये है जो भारत मे रहकर विदेशी नगारिको से ठग कर भारत की छवि धुमिल करने का कुत्सित प्रयास करते है । विगत वर्ष एसटीएफ द्वारा ऐसे 06 फर्जी कॉल सेन्टर भी पकड़े गये थे जो भारत मे रहकर विदेशियो से ठगी कर रहे थे । इस क्रम में STF नागरिको के हितो की सुरक्षा हेतु कर्तव्यबद्ध है ।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें