ख़बर शेयर करें -

 

(Photo journalist राजू पुशोला की आंखों देखी। राजू birding के लिए अक्सर मालदेवता व आसपास के इलाकों में जाते हैं। आपदा को लेकर क्या कहता है राजू पुशोला का कैमरा और कलम देखिए और पढ़िए)

———————————-

मालदेवता क्षेत्र में आई आफत की बारिश के बाद के हालात देखकर 2013 की केदारनाथ त्रासदी का मंजर आंखों के सामने आ गया।

बांदल घाटी में शुक्रवार दोपहर बाद से ही लगातार हो रही बारिश ने देर रात गहरी नींद में सो रहे लोगों पर ऐसा कहर बरपाया कि कई मकान जमींदोज हो गए, सड़कें नदारद हैं, पुल धराशाई हो गए, सैकड़ों मवेशी सैलाब मैं बह गए, कई लोग घायल है एक मौत की पुष्टि हो चुकी है और सात ग्रामीण अभी भी मलबे में दफ्न बताए जा रहे हैं। चूंकि मालदेवता क्षेत्र में बर्डिंग के लिए अक्सर आना-जाना रहता है इसलिए इस इलाके के बहुत से लोगों को मैं निजी रूप से जानता हूं।

सरखेत प्राइमरी स्कूल के पास रहने वाली एक महिला जिनका मैं नाम नहीं जानता अक्सर मुझे घर के बाहर काम करती हुई मिलती थी जिन्हें मैं आते जाते ‘नमस्कार दीदी ‘ बोलकर निकलता था और वह बड़े स्नेह से मुस्कुराकर जवाब देती थी। सोमवार सुबह जब मैं सरखेत पहुंचा तो देखा कि उस महिला के दो मंजिला मकान का निचला हिस्सा लगभग पूरी तरह मलबे में दबा हुआ था।

वह महिला अपने घर की अन्य महिलाओं के साथ सैलाब में बचे-कूचे कपड़ों को सुखा रही थी। उनके घर की हालत देखकर मैं इतना सहम गया था कि मेरे मुंह से नमस्कार भी नहीं निकला, लेकिन उस महिला की डबडबाई आंखें और उनके मुंह से निकले शब्द ‘सब खत्म ह्वे गै’ सुनकर मैं वहां एक पल भी ना ठहर पाया।

फोटो जर्नलिज्म के अपने लगभग 20 साल के कैरियर के दौरान बहुत सी आपदाओं वह दुर्घटनाओं की कवरेज मैंने की है लेकिन जब हादसा या नुकसान किसी ऐसे व्यक्ति का हो जिन्हें आप पहले से जानते हो तो बहुत अधिक पीड़ा होती है। इस क्षेत्र में कवरेज के दौरान कई ऐसे लोग मिले जिनका बहुत सा नुकसान इस आपदा में हुआ था। उनका दर्द सुनकर मैं विचलित मन से लौट आया और रात भर ठीक से सो ना सका।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें