ख़बर शेयर करें -

Dehradoon. मालदेवता क्षेत्र में शनिवार को आई आपदा के बाद सर खेत गांव में लापता 5 लोगों की तलाश जारी है एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें लगातार मलबे की खुदाई कर रही है। इस दौरान एक पोकलैंड मशीन को सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण नदी के रास्ते घटनास्थल की ओर भेजा गया है।

आज का रेस्क्यू आपरेशन

1-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया इस दौरान जिला प्रशासन के भी कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

 

2-कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने सोमवार को शिव जूनियर हाई स्कूल मालदेवता में सरखेत आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि के चेक वितरित किए । इस अवसर पर मा॰ मंत्री श्री जोशी ने स्कूल के राहत शिविर में रह रहे आपदा प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने आपदा पीड़ितों की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने सरखेत के आपदा प्रभावित क्षेत्र का पैदल मार्ग से स्थलीय निरीक्षण किया तथा राहत कार्यों की समीक्षा की । उन्होंने स्थान-स्थान पर प्रभावितों से बातचीत की तथा उनकी समस्याएं सुनी।


इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित 28 परिवारों को 2470900 रू0 की अहैतुक सहायता वितरित की गई। प्रभावित क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रभावित क्षेत्र में नगर निगम द्वारा मोबाईल टाॅयलेट, दवाईयों को छिढ़काव, डेंगू मेलेरिया अधिकारी की टीम द्वारा दवाईयों का छिड़काव सहित पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओं हेतु दवाईयां एवं उपचार आदि की व्यवस्थाएं की गई है।

 

3-जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ सौंग नदी के क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को रायपुर थानो मार्ग पर आवाजाही खोलने हेतु व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा मालदेवता राजकीय जूनियर हाईस्कूल में बनाये गए शिविर का निरीक्षण करते हुए वहां ठहराये गए प्रभावित लोगों परिवारों का हाल-चाल जाना। तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावितों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए अधिकारी समुचित मूलभूत व्यवस्थाएं बनाए रखें। उन्होंने प्रभावितों हेतु भोजन, रहने आदि व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लोगों की स्वास्थ्य जांच हेतु टीम को उपकरण एवं दवाईयों सहित मौके पर मौजूद रखने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी को प्रभावित परिवारों हेतु पर्याप्त मात्रा में राशन तथा भोजन के पैकेट बनवाते हुए जो लोग शिविर तक नहीं आ पा रहे हैं उनको भोजन के पैकेट पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं वित्त एवं राजस्व, नगर मजिस्ट्रेट सहित समस्त विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर राहत बचाव कार्य का सम्पादन कर रहे है।

 

4-आयुक्त गढवाल मण्डल श्री सुशील कुमार ने गढवाल मण्डल क्षेत्रान्तर्गत जनपद देहरादून, टिहरी, एवं पौड़ी गढवाल में शुक्रवार रात्रि हुई अतवृष्टि में हुए नुकसान के सम्बन्ध में नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए। खोजबीन/सर्च कार्य जारी है। आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 04 जनहानि हुई है। गढ़वाल मण्डल में अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 04 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जिनमें से टिहरी जनपद में 02 तथा देहरादून जनपद में 01 एवं पौड़ी जनपद में 01 व्यक्ति की मृत्यु हुई है।  जबकि 14 लोग लापता हैं। जनपद टिहरी से 07 तथा जनपद देहरादून से 07 लोग लापता है। लापता लोगों की खोजबीन का कार्य गतिमान है।
5-भेसवाड़ा में आपदा के दौरान लापता लोगों की सर्चिंग कलिये SDRF “डॉग स्क्वाड” द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है । क्षतिग्रस्त मकान व मलबे में दबे मानव को सूंघ कर खोज निकालने की क्षमता रखने वाले इस खोजी दस्ते से सर्च ऑपरेशन को गति मिलेगी।

उपरोक्त के अतिरिक्त SDRF के निम्न सर्च ऑपरेशन गतिमान है:-

1. उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में फ्लड टीम ढालवाला द्वारा सोडा सरौली क्षेत्र में सॉन्ग नदी में आपदा के दौरान लापता लोगों की सर्चिंग की जा रही है।

2. इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा सरखेत में लापता लोगों के संबंध में सर्चिंग की जा रही है।

3. HC पंकज घिल्डियाल के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा ग्वाड़ गांव में लापता व्यक्तियों के संबंध में सर्चिंग की जा रही है।

4. HC त्रिभुवन सिंह के हमराह SDRF टीम द्वारा कुमालड़ा चौकी से 2 km आगे ,शिल्ली में लापता एक महिला की सर्चिंग की जा रही है।

6- SDRF को जनपद नियंत्रण कक्ष , टिहरी गढ़वाल से सूचना प्राप्त हुई कि कुमालड़ा चौकी से दो- ढाई किलोमीटर आगे ग्राम सिला से एक महिला लापता है । जिसकी तलाश कलिये SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होने पर मुख्य आरक्षी त्रिभुवन के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। SDRF टीम द्वारा दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। परन्तु लापता का कोई पता नही मिल पाया। रात में बढ़ते अंधेरे के दृष्टिगत सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। टीम द्वारा कल पुनः सर्चिंग की जाएगी।

लापता महिला का नाम :-
श्रीमती हिमदेही पत्नी श्री मदन सिंह कैंतुरा
आयु 55 वर्ष
ग्राम सिला
ग्राम पंचायत धनचुला
तहसील धनौल्टी

7-SDRF द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के गवाड़ गांव से लापता, पांच लोगों की तलाश में लगातार तीसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया।कई किलोमीटर की खाक छान ली गयी परन्तु लापता लोगों का कोई पता नही लग पाया। रात में बढ़ते अंधेरे के दृष्टिगत सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। टीम द्वारा कल पुनः सर्चिंग की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें