ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने
श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
 श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट की व आशीर्वाद प्राप्त किया
 निशंक ने अपनी स्वरचित पुस्तकें व कृतियां श्री महाराज जी को भेंट की
 सांसद निशंक ने एसजीआरआर ग्रुप की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की
 सरकार की ओर से हमेशा एसजीआरआर ग्रुप को मिलेगा सहयोग
फोटो समाचार
देहरादून। हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की विकास योजनाओं, हरिद्वार सहित उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बरसात के कारण प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवम्् बचाव कार्यों सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। सांसद निशंक ने श्री महाराज जी को अपनी स्वरचित पुस्तकें एवम् कृतियों का संकलन भी भेंट किया। निशंक ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में उनके द्वारा रचित कुछ पुस्तकों को छात्र-छात्राओं के लिए रखवाने का भी आग्रह किया। सांसद ने श्री गुरु राम राय ग्रुप के संस्थानों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेषरूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ के योगदान की भी भूरी भूरी सरहाना की।
रविवार सुबह 10ः00 बजे हरिद्वार सांसद का काफिला श्री दरबार साहिब पहुँचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार सांसद का स्वागत किया गया। श्री महाराज जी ने सांसद को श्री दरबार साहिब का का स्मृति चिन्ह भेंट किया। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान हरिद्वार सहित उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बरसात के कारण प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवम्् बचाव से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज व सांसद निशंक ने चमोली मंे हुई घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
सांसद निशंक ने जानकारी दी कि थानो में लेखक गांव विकसित किया जा रहा है। उत्तराखण्ड के ऐसे साहित्यकार, लेखक, कवि जिन्होंने हिन्दी साहित्य एवम समाज के लिए अमूल्य योगदान दिया है लेकिन किन्हीं कारणों से वे अभी तक केवल भूली बिसरी यादों में रह गए हैं, लेखक गांव ऐसी महान विभूतियों को समाज के सामने लाने व उन्हें पहचान दिलाने का काम करेगा। निशंक ने श्री महाराज जी को लेखक गावों में आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का मजबूत सहयोगी बताया। कहा कि एसजीआरआर बहुत बड़ा संस्थान है व समाजसेवा के लिए समर्पित है। सरकार की ओर से हमेशा एसजीआरआर ग्रुप को पूरा पूरा सहयोग किया जाएगा।
श्री महाराज जी ने सांसद निशंक को शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान के द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। कागिलेगौर है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। सांसद ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें