ख़बर शेयर करें -

 

*प्रेमी युवक निकला गुमशुदा युवती का हत्यारा*

*अवैध सम्बन्धों के शक के चलते की थी युवती की हत्या*

*युवती के शव को सूटकेस के अन्दर बन्द कर आशारोडी से आगे सुनसान जंगल में लगाया था ठिकाने।*

*अभियुक्त की निशानदेही पर सूटकेस के अन्दर से युवती का सडा-गला शव पुलिस ने किया बरामद।*

*कोतवाली पटेलनगर*

दिनांक 29-01-2024 को वादिनी शहरुल जहाँ पत्नी जहीर हसन निवासी जमालपुर कला, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र अपनी पुत्री शहनूर उम्र 24 वर्ष की गुमशुदगी के सम्बन्ध मे कोतवाली पटेलनगर पर दिया गया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री शहनूर देहरादून मे संस्कृति विहार कालोनी मे रहकर ब्यूटी पॉर्लर का काम करती थी जो दिनांक 26-12-2023 से लापता है, जिससे सम्पर्क करने तथा ढूंढने का उनके द्वारा काफी प्रयास किया गया किन्तु उसके सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल थाना पटेलनगर पर युवती की गुमशुदगी दर्ज की गई।

मामले की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा युवती की बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिस पर थाना पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश एवं खोजबीन हेतु सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबीर मामूर किये गये, दौराने तलाश पुलिस टीम को जानकारी मिली कि गुमशुदा शहनूर देहरादून मे संस्कृति लोक कालोनी मे राशिद नाम के युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप मे रहती थी, जो युवती के गुम होने के बाद से ही देहरादून से फरार चल रहा है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा राशिद उपरोक्त की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दिनांक 30-03-2024 को मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को जानकारी मिली कि राशिद संस्कृति विहार कालोनी में अपने किराये के कमरे के आस-पास घूम रहा है, जो सम्भवत: कमरे से अपना सामान लेने के लिये देहरादून आया है, इस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल संस्कृति विहार कालोनी पहुँचकर राशिद उपरोक्त से मौके पर गुमशुदा शहनूर के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो वह इस सम्बन्ध में कोई जानकारी न होने की बात कहने लगा, संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा राशिद को विस्तृत पूछताछ हेतु थाने लाया गया। जहां उससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दिनांक: 27-12-23 को गुमशुदा शहनूर की गला दबाकर हत्या करना तथा शव को सूटकेस में बदं कर आशारोडी से आगे जगंल में ठिकाने लगाने की बात बताई गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को साथ ले जाकर आशारोडी से करीब 5-6 किलोमीटर सहारनपुर की ओर सडक किनारे खाई के पास पडे एक सूटकेस के अन्दर से गुमशुदा शहनूर के शव के कंकाल को सडी-गली अवस्था मे बरामद किया गया, अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। जिसे समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

*पूछताछ का विवरण:-*

पूछताछ मे अभियुक्त राशिद द्वारा बताया गया कि वो अपने गांव बागोवाली में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का कार्य करता था, वर्ष 2017-18 में उसकी पहचान मोबाइल फोन के माध्यम से शहनूर से हुई थी। उसके बाद से ही वे लगातार एक दूसरे के सम्पर्क में थे। सितम्बर 2023 में वह शहनूर से मिलने देहरादून आया तथा उसके बाद संस्कृति लोक कॉलोनी आईएसबीटी के पास एक कमरा किराए पर लेकर शहनूर के साथ रहने लगा । शहनूर से उसके काम के बारे में पूछने पर उसके द्वारा पार्लर में काम करना बताया जाता था, पर पार्लर का पता पूछने पर वो हमेशा बात टाल देती थी। शहनूर हमेशा रात में देरी से और कई बार अगले दिन सुबह कमरे पर आती थी तथा वजह पूछने पर हमेशा बातों को टाल देती थी, अभियुक्त को अंदेशा था कि शहनूर किसी प्रकार के गलत कामों में लिप्त है। दिनांक: 26.12.2023 को भी अभियुक्त देर रात तक कमरे में शहनूर का इन्तेजार करता रहा पर शहनूर दिनांक: 27.12.2023 की सुबह करीब 02ः00 बजे कमरे पर आई। इस बात को लेकर अभियुक्त का शहनूर से झगडा हो गया तथा देरी से आने की वजह पूछने पर शहनूर द्वारा उससे अपने काम से काम रखने तथा उस पर नजर न रखने की बात कही तथा अभियुक्त के मुंह पर थप्पड मार दिया, जिस पर गुस्से में आकर अभियुक्त द्वारा शहनूर का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद अगले दिन अभियुक्त शहनूर की स्कूटी संख्या: यू0के0-08-एडब्ल्यू-4566 को लेकर पटेल नगर लालपुल की तरफ गया, जहाँ उसने शहनूर के एटीएम कार्ड से 17,000/- रुपये कैश निकाले तथा उसके पश्चात लालपुर स्थित विशाल मेगा मॉर्ट से एक लाल रंग का बडा सूटकेस तथा मुस्कान चौक पर हार्डवेयर की दुकान से रस्सी खरीदी और अपने कमरे पर वापस आ गया। कमरे पर अभियुक्त द्वारा शहनूर के शव को लाल सूटकेस के अन्दर बंद किया तथा दोपहर के समय उक्त सूटकेस को शहनूर की स्कूटी की पिछली सीट बांधकर उसे आशारोडी के आगे सुनसान जगंल में एक खाई में फेंक दिया।

इसके पश्चात अभियुक्त पकडे जाने के डर से शहनूर की स्कूटी लेकर अपने गाँव बागोवाली मुजफ्फरनगर चला गया तथा कुछ दिन वहां रहने के बाद अपनी बहन के घर कलाआम रोड विद्यानंद कॉलोनी पानीपत चला गया, जहाँ पर अभियुक्त पिकअप गाड़ी में हेल्पर का काम कर रहा था।

अभियुक्त दिनांक: 30-03-24 की रात में संस्कृति लोक कालोनी में स्थित किराये के कमरे से अपना सामान लेने के लिये देहरादून आया था, पूछताछ में अभियुक्त द्वारा मृतका शहनूर की स्कूटी, मोबाइल फोन तथा एटीएम कार्ड का अपनी बहन के घर कलाआम रोड विद्यानंद कॉलोनी पानीपत में रखा जाना बताया गया।

*नाम पता अभियुक्त :-*

1- राशिद पुत्र मुर्सलीन निवासी बागोवाली थाना नई मण्डी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष ।

 

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें