ख़बर शेयर करें -

 

फिक्की फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर को मिला पांचवा अध्यक्ष ।
अनुराधा मल्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष और चारु चौहान फिक्की फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर की उपाध्यक्ष बनीं ।

देहरादून 01 अप्रैल 2022 : नई दिल्ली में आयोजित फिक्की फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर के 5वें चेंज ऑफ गार्ड समारोह में डॉ. नेहा शर्मा को फिक्की फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर का पांचवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। शाम को आयोजित इस कार्यक्रम में सुश्री जयन्ती डालमिया, अध्यक्ष, फिक्की फ़्लो सुश्री किरण गेहरा, पूर्व अध्यक्ष, फिक्की फ़्लो , सुश्री उज्ज्वला सिंघानियां , पूर्व अध्यक्ष, फिक्की फ़्लो, सुश्री हरजिन्दर कौर, पूर्व अध्यक्ष, फिक्की फ़्लो, की मौजूदगी में 5वें चेंज ऑफ गार्ड समारोह का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर फिक्की फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. नेहा शर्मा ने कहा, फिक्की फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर के अध्यक्ष के रूप में चुना जाना मेरे लिए सम्मान की बात है। अपने कार्यकाल के दौरान, मैं उत्तराखंड की महिलाओं को कृषि, स्टार्ट अप और उनकी पसंद के व्यापार में आवश्यक कौशल प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाने पर विशेष ध्यानदूँगी।हमारे राज्य के लोग जब आत्मनिर्भर होंगे तो उनको दूसरे राज्यों में प्रवास पर कमी आएगी। हम महिला उद्यमियों के लिए विभिन्न सरकारी नीतियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। मेरा लक्ष्य पर्यटन, कृषि, डिजिटल साक्षरता और वित्तीय साक्षरता का क्षेत्र होगा। हमारे कई सदस्य आज सफल उद्यमी हैं, इसलिए मैं उत्तराखण्ड सरकार के साथ मिलकर काम करूंगी जिस से कि राज्य महिलाओं को सरकार से अधिक से अधिक सहायता मिले।

फिक्की फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर की नई कार्यकारणी में सुश्री अनुराधा मल्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुश्री चारू चौहान को उपाध्यक्ष, सुश्री रुचि जैन , कोषाध्यक्ष , सुश्री हरप्रीत कौर संयुक्त कोषाध्यक्ष, सुश्री मानसी विरमानी, सचिव और सुश्री मानसी रस्तोगी ,संयुक्त सचिव चुनी गयी हैं।
डॉ. नेहा शर्मा उत्तराखण्ड की एक अनुभवी उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं जिनके पास 15 से अधिक वर्षों का कार्य अनुभव है। वह भाजपा यूथ विंग, उत्तराखंड की राज्य प्रवक्ता भी हैं। वह मुख्य रूप से कौशल और बाल शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर प्रदेश भर में काम कर रही है। वह उत्तराखण्ड में एक प्रमाणित जैविक फार्म भी चलती है और फूलो की खेती का व्यवसाय भी करती है। प्रदेश में उद्यमी बनने की इच्छा रखने वाली महिलाओं के लिए वह प्रेरणा स्रोत भी है।

पुरस्कार और उपलब्धियां :
• 2018 में उन्हें अंबेडकर मंडल भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शक्ति सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
• 2018 में ही उन्हें श्रीमती रेखा आर्य, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री , उत्तराखण्ड सरकार द्वारा नव ज्योति जन कल्याण समिति से सम्मानित किया गया।
• सॉफ्ट्रोनिक सोशल वेलफेयर सोसाइटी के 17वें वार्षिक दिवस पर वीमेन अचीवर अवार्ड से सम्मानित।
• 7वां कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व शिखर सम्मेलन, 2019, नई दिल्ली में महिला एवं बाल शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरुस्कार प्राप्त हुआ।
• प्रमाणित जैविक ब्रांड हिमालयन काफल के संस्थापक के रूप में राष्ट्रीय उद्यमी पुरस्कार , नई दिल्ली 2021 से सम्मानित किया गया।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें