ख़बर शेयर करें -

धामी राज में एक के बाद एक टूटे कई सियासी मिथक

किसी पार्टी की लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रिपीट होने के बने तमाम रिकॉर्ड

जनहित में लिये गए फैसलों से मुख्यमंत्री धामी पर बढ़ता चला गया बीजेपी हाईकमान का भरोसा

भट्ट की नियुक्ति से सीएम धामी को मिला फ्री हैंड, निगेटिव नेरेटिव सेट करने वालों को पीएम मोदी का कड़ा संदेश

देहरादून। जब से पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री बने हैं तब से प्रदेश में एक के बाद एक कई सियासी मिथक टूटे हैं। किसी पार्टी की लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसी व्यक्ति का रिपीट होना, ये सब पहली बार हुआ है। धामी सरकार की तमाम उपलब्धियों को देखते हुए भाजपा हाईकमान ने सोच समझकर महेन्द्र भट्ट को दोबारा संगठन की कमान सौंपी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्री हैंड दिया गया है। यह तय हो चुका है कि मिशन-2027 की फतह का दारोमदार धामी-भट्ट की जोड़ी पर ही रहेगा।

महेंद्र भट्ट को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बहाल करने से न केवल पार्टी में उनका कद बढ़ा है, बल्कि इससे प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्थिति भी अजेय हो गई है। संदेश साफ है कि भाजपा ने धामी के चेहरे पर 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। यूं तो प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के कई नेता दावेदारी कर रहे थे, हाईकमान को भी फैसला लेने में मुश्किलें हो रही थीं लेकिन महेन्द्र भट्ट को मुख्यमंत्री धामी का खुला समर्थन हासिल था, जिससे पलड़ा उनके पक्ष में झुक गया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दून से लेकर दिल्ली तक पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष पद के लॉबिंग करने में जुटे थे, लेकिन धामी के समर्थन को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने भट्ट के नाम पर अपनी मुहर लगा दी। दरअसल, मुख्यमंत्री धामी और भट्ट कैमिस्ट्री अभूतपूर्व है, यही वजह रही कि पिछले कुछ सालों में सरकार और संगठन के बीच जबरदस्त तालमेल देखने को मिला। कभी कोई ऐसी स्थिति पैदा नहीं हुई कि पार्टी को असहज होना पड़ा हो।

वास्तविकता यह भी है कि उत्तराखण्ड ने पिछले 24 वर्षों में 10 मुख्यमंत्री देखे हैं। राजनैतिक अस्थिरता प्रदेश की पहचान रही है। एनडी तिवारी को छोड़कर कोई भी मुख्यमंत्री अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है। भाजपा के तो किसी भी मुख्यमंत्री को यह सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ है। चूंकि भाजपा को प्रदेश की जनता लगातार दो बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता सौंप चुकी हैं लिहाजा अब भाजपा पर नैतिक दबाव भी है कि पुष्कर सिंह धामी अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करें ताकि जनता के बीच सरकार की स्थिरता को लेकर एक अच्छा संदेश जाए। यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि भाजपा युवा नेता पुष्कर सिंह धामी को अपना ‘लक्की चार्म’ मानती है। धामी ही हैं जिन्होंने भाजपा को लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटाकर पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था। वह अपना विधानसभा का चुनाव हाकर भी बाजीगर बने थे। अब समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन, दंगा-रोधी कानून बनाने, लव, लैंड और थूक जिहाद के खिलाफ कार्रवाई के उनके फैसलों ने उन्हें काफी लोकप्रिय बना दिया है और पार्टी देश के विभिन्न हिस्सों में हिंदू मतदाताओं को लुभाने के लिए उनकी छवि का इस्तेमाल करने लगी है।

इधर, महेन्द्र भट्ट अपनी सादगी और मृदु व्यवहार की बदौलत गढ़वाल क्षेत्र से प्रभावशाली ब्राह्मण चेहरा बनकर उभरे हैं। बेबाक बयानों से उन्होंने ‘हाईकोर हिन्दुत्व’ की राह अपनाई है। धामी कुमाऊं से है और राजपूत हैं। दोनों का कॉम्बिनेशन जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों में फिट बैठता है। यही तमाम वजहें रहीं कि महेन्द्र भट्ट को लगातार दूसरी बार प्रदेश संगठन का मुखिया बनाया गया है। संदेश साफ है धामी-भट्ट की जोड़ी पर भाजपा हाईकमान को पूरा भरोसा है। अब निगेटिव नैरेटिव सेट करने वालों के लिए कोई स्पेश बाकी नहीं रह गया है।
—

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें