ख़बर शेयर करें -

बाडाहाट नगर पालिका में किशोर भट्ट के दूरदर्शी संकल्पपत्र की हर जगह चर्चाएं

-संकल्पपत्र से किशोर ने दिया विकास के नए विजन का संदेश
-नशे की लत में आ रहे युवाओं को रचनात्मकता से जोड़ने की बड़ी पहल
-उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में पहली स्मार्ट नगर पालिका का वायदा

उत्तरकाशी। नगर पालिका जैसे चुनाव में प्रत्याशी का विजन बहुत मायने रखता है। यह विजन जितना स्पष्ट और तार्किक होगा, उस शहर का विकास उतने ही बेहतर ढंग से किया जा सकेगा। उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में तमाम प्रत्याशी अपना संकल्प या घोषणा पत्र सामने रख रहे हैं। मतदाता संकल्प पत्रों का न सिर्फ बारीकी से अवलोकन कर रहे हैं, बल्कि उसके आधार पर प्रत्याशी की गंभीरता और उसकी दूरदर्शिता का आकलन भी कर रहे हैं। उत्तरकाशी की बाड़ाहाट नगर पालिका के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट का संकल्प पत्र भी जनता के सामने आ चुका है। जिसके माध्यम से किशोर ने बाड़ाहाट के विकास और नागरिक सुविधाओं के अपने विजन को सामने रखा है। किशोर ने नगर पालिका क्षेत्र बाड़ाहाट की जनता के जीवन को बेहतर बनाने के साथ ही शहर को नए रंग-रूप में प्रदेश और देश के सामने रखने की प्रतिबद्धता जताई है। वह एक तरफ काशी को धर्म नगरी बनाने की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके संकल्प पत्र में बाड़ाहाट को चार धाम यात्रा की प्रदेश की पहली स्मार्ट नगर पालिका बनाने का विश्वास झलकता है। उन्होंने अपने संकल्प पत्र में 37 बड़े कार्यों को धरातल पर उतारने का भरोसा मतदाताओं को दिलाया है।

उत्तरकाशी जिले की बाड़ाहाट नगर पालिका परिषद से भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोगी युवा नेता किशोर भट्ट को अध्यक्ष पद पर उतारा है। शुक्रवार को किशोर भट्ट ने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना संकल्प पत्र भी जारी कर दिया। किशोर ने शहर के विकास के लिए 37 बड़े कामों को नए विजन के साथ पूरा करने का वायदा किया है। खासकर शहर को उत्तराखंड की पहली स्मार्ट नगर पालिका बनाने, धार्मिकता, पौराणिकता और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ी बाडाहाट नगर पालिका को धार्मिक नगरी घोषित करने का संकल्प दोहराया है। जबकि, गंगोरी से लेकर बड़ेथी (ज्ञानसू), तिलोथ से लेकर लदाडी-मनेरा (जोशियाड़ा) तक संपूर्ण क्षेत्र को सीवर लाइन से जोड़ने, जलभराव से निजात दिलाने के लिए ड्रेनेज सिस्टम बनाने, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे लगाने, रेलिंग निर्माण, नाली, फुटपाथ, सड़क जैसे कार्य तय समय के भीतर पूरा करने का भरोसा संकल्प पत्र में दिया गया है।

इसके अलावा किशोर भट्ट ने शहर में सफाई व्यवस्था एवं तांबाखाणी सुरंग के बाहर फैले कूड़े को व्यवस्थित तरीके से वैज्ञानिक विधि से निस्तारित करने का संकल्प भी दोहराया है। किशोर भट्ट ने बाड़ाहाट नगर पालिका क्षेत्र में पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन (सार्वजानिक परिवहन), नगर पालिका की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद और गरीबों को देने, युवाओं और मातृशक्ति के लिए स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं पर काम करने का भरोसा दिया है। उन्होंने संकल्प पत्र में नगर क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए मुख्यमंत्री की ड्रग्स फ्री देवभूमि की मुहिम को काशी नगरी में भी संकल्प से सिद्धि तक पहुंचाने का भरोसा दिया है। यह दंभ वह ट्रिपल इंजन की सरकार के आह्वान के साथ भर रहे हैं।

भाजपा से पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किशोर भट्ट ने शहर में घरों के ऊपर और आसपास अव्यवस्थित, बिजली के करंट लगने का खतरा बनी बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड करने, पेयजल समस्या का निदान करने तथा पॉकेट और मल्टी स्टोरी पार्किंग की योजना को धरातल पर उतारने का भरोसा भी संकल्प में दोहराया है। किशोर ने अतिक्रमण की जद में चल रहे रामलीला मैदान को जनता की राय से व्यवस्थित तरीके से खेल गतिविधियों के लिए विकसित करने और वर्षभर खेल के लिए खोलने का भरोसा दिया है। साथ ही पर्यटन आधारित योजनाओं के लिए आस्था पथ, रिवर राफ्टिंग, पैरा ग्लाइडिंग, बोटिंग जैसी योजनाओं को भी जनता के समक्ष संकल्प पत्र के माध्यम से रखा है। इस मौके पर गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, खुशहाल नेगी, जयवीर सिंह चौहान, नागेंद्र चौहान, विजय सन्तरी, सुरेंद्र पंवार, विक्रम सिंह रावत, लोकेन्द्र बिष्ट, राजेन्द्र गंगाड़ी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत, चंद्रा नेगी, सविता भट्ट, मीरा देवी, गीता गैरोला, नगर अध्यक्ष राजीव बहुगुणा समेत अन्य मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें