ख़बर शेयर करें -

*अन्तराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का देहरादून पुलिस तथा उत्तराखण्ड एसटीएफ की संयुक्त टीम ने किया गया भंडाफोड़*

*आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टेबाजी कर रहे 05 अभियुक्तों को संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार*

*दुबई से संचालित महादेव एप से जुडे गिरोह केे तार*

*मौके से बडी मात्रा में सट्टे में प्रयोग किये जा रहे इलेक्ट्रानिक उपकरण हुए बरामद*

*अभियुक्तों द्वारा सट्टा खिलवाने में प्रतिबन्धित महादेव एप व रेडीबुक बैटिंग एप का किया जा रहा था इस्तेमाल

बसन्त विहार क्षेत्र में आईपीएल मैचो में ऑनलाइन सट्टेबाजी की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून तथा एसएसपी एसटीएफ द्वारा देहरादून पुलिस तथा उत्तराखण्ड एसटीएफ की संयुक्त टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा दिनांक 07-05-2026 की रात्री में संयुक्त कार्यवाही करते हुए बसंत विहार क्षेत्र स्थित ऋषि विहार कॉलोनी में किराये के फ्लैट में चल रहे ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। कार्यवाही के दौरान टीम द्वारा मौके से 05 अभियुक्तों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया गया, जिनके द्वारा ऑनलाइन वेबसाइट एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ग्राहकों को जोड़कर सट्टेबाजी करवाने की बात स्वीकार की गई। मौके पर अभियुक्तों के कब्जे से टीम द्वारा 03 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 22 एटीएम कार्ड एवं एयरटेल वाई-फाई कनेक्शन बरामद किये गये। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बसंत विहार में धारा 3/4 जुआ अधिनियम 1867 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणो द्वारा बताया कि वे लोग रेडीबुक बैटिंग एप के माध्यम से आईपीएल में आनॅलाईन सट्टा खिलाते है। इस एप के यूजर आईडी, पासवर्ड आदि सुमित यादव जो उनका बॉस है तथा दिल्ली गुड़गांव मे रहता है, उन्हें उपलब्ध कराता था। उक्त आई०डी० व पासवर्ड उसे दुबई से प्राप्त होते हैं, एप का एक्सेस प्राप्त होने के बाद उनके द्वारा सट्टा खेलने वालो के यूजर आईडी व पासवर्ड बनाये जाते हैं और उनसे एकाउंट में पैसे जमा कराने के बाद उन्हें ऑनलाइन सट्टा खिलवाया जाता है। कार्यवाही के दौरान टीम को अभियुक्तों के ऐसे कई बैंक एकाउन्टो की जानकारी मिली है, जिनमे पैसे का लेन-देन किया जा रहा था, जिसकेे सम्बन्ध में जांच की जा रही है।

अभियुक्तों से पूछताछ में जानकारी मिली कि उक्त फ्लैट अंकित कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी: ग्राम- मोहम्मदपुर इमलीखेडा, तहसील रूडकी, जिला हरिद्वार का है, जिसे सुमित यादव द्वारा अभियुक्तों को किराये पर दिलवाया गया था तथा बीच-बीच में वो स्वंय भी देहरादून उक्त फ्लैट में आया-जाया करता था। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों से पूछताछ में सुमित यादव के बडे स्तर पर ऑनलाइन सट्टे में लिप्त होने के साथ-साथ उसके पूर्व में महादेव बैटिंग एप व उसके मालिक सौरभ चन्द्राकर से भी जुड़े होने व महादेव बैटिंग एप के भारत में बैन होने के पश्चात उसके द्वारा रेडीबुक बैटिंग एप पर काम प्रारम्भ करने की जानकारी भी पुलिस को प्राप्त हुई है। साथ ही महादेव एप व रेडीबुक बैटिंग एप के भारत में प्रतिबन्धित होने के कारण उसके संचालको द्वारा उसे दुबई से संचालित किया जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। टीम द्वारा सभी बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं बैंकिंग दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के सम्बन्ध में भी जानकारियां जुटाई जा रही है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- सुनील शर्मा निवासी- सरगुजा, छत्तीसगढ़
2- संदीप गुप्ता निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़
3- संदीप कुमार निवासी औरंगाबाद, बिहार
4- अकरंद शर्मा निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़
5- अभिषेक शर्मा निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़

*बरामदगी :-*

1- 03 लैपटॉप
2- 17 मोबाइल फोन
3- 22 एटीएम कार्ड
4- एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर कनेक्शन
5- ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित डिजिटल सामग्री

*टीम:- एसटीएफ उत्तराखण्ड तथा थाना बसंतविहार पुलिस*

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें