ख़बर शेयर करें -

*दिल का इलाज होगा सस्ता, डॉ.पुरांधी के नए अविष्कार को मिला पेटेंट*
*-स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के हिमालयन स्कूल ऑफ बायो साइंसेस कॉलेज में सहायक प्रोफेसर है डॉ.पुरांधी रुपमणि*
*-जेनरेकि दवाईयों के इस्तेमाल से ‘स्टेंट’ का किया अविष्कार, भविष्य में लोगों के मिलेंगे तीन बड़े फायदे*
*-एंजियोप्लास्टी के बाद उपचार में दवाईयों का सेवन (मेडिसिन लोड) लगभग होगा खत्म*
*-‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा को बनाया मूलमंत्र- डॉ.पुरांधी*
*-कुलाधिपति डॉ.विजय धस्माना ने डॉ.पुरांधी रुपमणि को किया सम्मानित, बताया मानवजाति और स्वास्थ्य सेवा के लिए वरदान*

डोईवाला- भविष्य में दिल का इलाज सस्ता हो सकता है। जी हां, आपने सही पढ़ा। दरअसल, स्वामी राम हिमालयन विश्ववविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट में बायो साइंसेस की सहायक प्रोफेसर डॉ.पुरांधी रुपमणि ने नई तकनीकों के साथ एक ऐसे “स्टेंट” का अविष्कार किया है, जो पहले से सस्ता होगा। इसकी वजह है स्टेंट में ‘जेनेरिक दवाईयों’ का इस्तेमाल। डॉ.पुरांधी के इस अविष्कार को भारत सरकार से पेटेंट मिल गया है।

डॉ. पुरांधी के ‘डेवलेपमेंट ऑफ ड्यूल ड्रग इल्युटिंग स्टेंट ऑफ द ट्रीटमेंट ऑफ कोरोनरी आर्टरी डिजीज’ नामक आविष्कार के लिए पेटेंट किया गया। इसके तहत हृदय रोगियों के उपचार में एंजियोप्लास्टी के दौरान होने वाले स्टेंट का अविष्कार किया गया है।

एसआरएचयू के कुलाधिपति डॉ.विजय धस्माना ने कहा कि विश्वविद्यालय का शोध व अविष्कार के क्षेत्र में गौरवमयी रिकॉर्ड है। डॉ.धस्माना ने इस अविष्कार के लिए डॉ.पुरांधी को बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ.पुरांधी का यह अविष्कार जनस्वाथ्य के लिए बेहद कल्याणकारी साबित हो सकता है।

कुलाधिपति डॉ.विजय धस्माना ने कहा कि स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का फोकस शोध कार्यों पर है। विश्वविद्यालय की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं में कई नए आविष्कारों पर बहुत महत्वपूर्ण कार्य चल रहे हैं। जल्द ही कुछ और खोजों में कामयाबी मिलने की उम्मीद है।

*एक पेटेंट, तीन फायदे-* डॉ.पुरांधी ने बताया कि उनके इस एक पटेंट से हृदय के रोगियों को भविष्य में चार बड़े फायदे भी मिलने की संभावना है।

*पहला फायदा : स्टेंट की कीमत में कमी-* डॉ.पुरांधी ने बताया कि विदेशी कंपनियां ड्रग इल्यूटिंग स्टेंट बना रही हैं। जिनकी कीमत करीब एक से दो लाख रुपए के बीच होती है। उन्होंने जो स्टेंट बनाया है उसमें जेनेरिक दवाईयों का इस्तेमाल किया है। इससे उनके द्वारा निर्मित स्टेंट की कीमत बाजार में मौजूद दूसरे स्टेंट की कीमत से आधी हो जाएगी।

*दूसरा फायदा : उपचार के बाद दवाईयों के सेवन में कमी-* डॉ.पुरांधी ने बताया कि एंजियोप्लास्टी के बाद भी आमतौर पर रोगियों को एटरवास्टैटिन और फेनोफाइब्रेट दवाईयां जीवनपर्यंत सेवन करनी पड़ती है। उन्होंने जिस स्टेंट का अविष्कार किया उसमें स्टेंट की परत के निर्माण में इन्हीं दवाईयों का इस्तेमाल किया है। इससे एंजियोप्लास्टी के बाद रोगियों दवाईयों का सेवन लगभग न के बराबर हो जाएगा।

*तीसरा फायदा : स्टेंट की मोटाई में कमी-* डॉ.पुरांधी ने बताया कि अभी तक जो स्टेंट उपलब्ध हैं उनकी मोटाई चार माइक्रोन है, जबकि उन्होंने जो स्टेंट बनाया गया है उसका साइज एक माइक्रोन है।

*90% सक्सेस रेट-* डॉ.पुरांधी ने बताया कि जिस स्टेंट का अविष्कार किया है उसका अभी ह्यूमन ट्रायल होना शेष है। अभी चूहों पर हुए 28 दिनों के परीक्षण में स्टेंट का परिणाम 90 फीसदी से ज्यादा सफल रहा है। डॉ.पुरांधी ने बताया कि अब वह स्टेंट की बड़े जानवर जैसे सुअर, खरगोश पर प्री-क्लिनिकल ट्रायल रिसर्च करेंगी।

*‘मेक इन इंडिया’ को बनाया मूल मंत्र-* डॉ.पुरांधी रुपमणि ने कहा कि जब वह इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही थो तो उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ अवधारणा को मूलमंत्र बनाया। वह चाहती थी भारत में ही अत्याधुनिक ‘स्टेंट’ बने। भारत में बने स्टेंट की कीमत विदेशी स्टेंट की कीमत से काफी कम होगी। और हम देश के हरएक जरूरतमंद नागरिक को उच्च गुणवत्तापरक ‘स्टेंट’ मिल सके।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें