आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड श्री विनय शंकर पांडेय के आदेश तथा जिलाधिकारी देहरादून डॉ आशीष चौहान के निर्देशानुसार जनपद में आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून लगातार कार्यवाही कर रहा है, जिसके तहत आज वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा छिद्दरवाला में रामू पकौड़े के कीचन का निरीक्षण किया गया, खाद्य कारोवारकर्ता को साफ सफाई, पेस्ट कंट्रोल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गये हालांकि किचन वर्कवर का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, NABL वाटर टेस्ट रिपोर्ट तथा RUCO का बिल पाया गया। सन्देह के आधार पर बेसन तथा सरसों के तेल का दो विधिक नमूना जॉच हेतु लिया गया। जॉच रिपोर्ट के अनुसार कारवाही की जाएगी।


