आगामी होली त्यौहारों के मध्यनजर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, देहरादून श्री सचिन कुर्वे के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून के द्वारा आम जनमानस को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ सुनिश्चित किए जाने हेतु जनपद देहरादून में उपायुक्त खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मंडल के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना ने बताया आज प्रातः 04 बजे से हरिद्वार रोड, जोगीवाला, रिस्पिना पुल क्षेत्रों मै बाहरी जनपदों/ राज्यों से आने वाले वाहनों में संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जॉच की गयी जिसके तहत एक वाहन से खाद्य पदार्थ पनीर को वितरित करते पाया गया। जिसका नमूना जॉच हेतु लेकर खाद्य विश्लेषणशाला भेज दिया गया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश क्षेत्र श्री संतोष कुमार सिंह ने अवगत कराया कि उनके द्वारा भानियावाला, नुन्नावाला, कानरवाला क्षेत्र में डेयरी, वितरित वाहनों आदि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा निरक्षण के उपरांत संदेह के आधार पर 03 खाद्य पदार्थ पनीर लूज का नमूना जॉच हेतु लिया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र देहरादून श्री रमेश सिंह ने अवगत कराया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण न्यू दिल्ली के निर्देशानुसार पथरीबाग क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सीरियल प्रोडक्ट दाल आदि के 05 नमूने जॉच हेतु लेकर खाद्य विश्लेषणशाला भेज दिया गया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास नगर क्षेत्र श्री संजय तिवारी के द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा झिवेरहेड़ी, रतनपुर विकासनगर से खाद्य पदार्थ मावा एवं तेल के 02 नमूने जॉच हेतु लिए गये तथा 02 दुकानों को बिना लाइसेंस कारोबार करने पर नोटिस दिया गया।

इस प्रकार आज दिनांक 17.02.2026 को जनपद मै अभियान चलाकर कुल 11 खाद्य पदार्थों के नमूने जॉच हेतु लिया गया। उक्त अभियान में देहरादून खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन से सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा श्री मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र देहरादून श्री रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास नगर क्षेत्र श्री संजय तिवारी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश क्षेत्र श्री संतोष कुमार सिंह मौजूद थे। उक्त अभियान सम्पूर्ण जनपद देहरादून में लगातार जारी रहेगा।



