ख़बर शेयर करें -

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी देहरादून निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून के द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु जनपद देहरादून में लगातार कार्रवाई कर रहा है।

इसी के तहत सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र श्री रमेश सिंह के द्वारा बालावाला, मियांवाला क्षेत्र में स्थित खाद्य डेयरी का औचक निरक्षण किया गया तथा दुग्घ एवं दुग्ध पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित किये जाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। औचक निरक्षण के दौरान आशीष डेयरी, किसान डेयरी को बिना लाइसेंस के प्रतिष्ठान संचालित करते पाया गया जिन्हें नोटिस देकर खाद्य लाइसेंस से ही कारोबार करने के निर्देश दिए गए तथा पाल डेयरी बालवाला में साफ सफाई उचित नहीं पाए जाने पर नोटिस दिया गया। उक्त प्रतिष्ठानों से पांच किलो अनहाइजेनिक पनीर तथा 10 लीटर कालातीत कोल्ड ड्रिंक को मौके पर नष्ट किया गया। ऑन लाइन डिलीवरी स्टोर ज़ेप्टो, जी एम एस रोड का शिकायत पर निरक्षण किया गया संदेह के आधार पर बूंदी लडडू व धनिया पाउडर के 02 नमूने जॉच हेतु लिए गए तथा उक्त ऑन लाइन डिलीवरी स्टोर को सुधार नोटिस भी दिया गया।

Ad

By amit