Fda में प्रत्येक शनिवार को होगा नो व्हीकल डे
Fda उत्तराखंड में अब प्रत्येक शनिवार को नो व्हीकल डे होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत को लेकर की गई अपील को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के लिए विभाग से जुड़े सभी विभागों में व्यापक स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
Fda के अपर आयुक्त श्री ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” के दिन डिजिटल कार्यप्रणाली को बढ़ावा देकर कार्य करने के निर्देश दिए। ताकि ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिल सके।



