ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ, उत्तराखण्ड प्रदेश के द्वि-वार्षिक महाअधिवेशन में कर्मचारियों ने दिखाई ताकत

उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ, उत्तराखण्ड प्रदेश का द्वि-वार्षिक महा अधिवेशन आज उत्तराखण्ड जल संस्थान के मुख्यालय जल भवन, बी०ब्लाक नेहरू कालोनी, देहरादून में पूर्ण भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ है। महाअधिवेशन में मुख्य अतिथि श्रीमती नीलिमा गर्ग, मुख्य महाप्रबन्धक, उत्तराखण्ड जल संस्थान एवं विशिष्ठ अतिथि श्री सन्तोष रावत जी, संयोजक राज्य निगम कर्मचारी संघ, श्री गजेन्द्र कुमार कपिल, संरक्षक / संयोजक राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री प्रवीन रावत संयोजक राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, स० गुरमीत सिंह उपाध्यक्ष राज्य वित्त विकास निगम, उत्तराखण्ड, श्री सूर्य प्रकाश राणाकोटी, अध्यक्ष, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री ललित मोहन शर्मा, महामंत्री राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री अजय कान्त जी, उपाध्यक्ष, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री रविनन्दन प्रदेश महामंत्री राज्य परिवहन निगम, उत्तराखण्ड, श्री अरविन्द पयाल, अध्यक्ष, स्वजल, श्री रमेश चन्द नेगी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री पूरन चन्द्र तिवाडी सलाहकार उत्तराखण्ड जल संस्थान संयुक्त संगठन मोर्चा,, श्री दीन दयाल बलोनी, पूर्व प्रदेश महामंत्री, व री संघ, श्री फतेह सिंह नेगी, पूर्व शाखा अध्यक्ष कर्मचारी संघश्री अशोक शर्मा, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष कर्मचारी संघ श्री दलीप सिंह पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष कर्मचारी संघ उपस्थित रहे।

महाअधिवेशन की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री गिरीश जोशी एवं मंच का संचालन श्री नन्दलाल जोशी द्वारा किया गया।

अधिवेशन में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथिगणों को आसन ग्रहण कराया गया। संघ के अध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट तथा विशिष्ठ अतिथियोंगणो को माला पहना कर एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया गया।

महा अधिवेशन को सम्बोधित करते हुये श्री गजेन्द्र कुमार कपिल, संरक्षक / संयोजक राज्य निगम कर्मचारी महासंघ द्वारा कहा गया कि संघ का कर्मचारियों की माँगो को मनवाने हेतु संघर्ष का एक लम्बा इतिहास रहा है। संघ कर्मचारियों की अपेक्षा पर सदैव खरा उतरा है। कर्मचारियों को विश्वास दिलाया जाता है कि उनकी सहमति से जो ज्ञापन तैयार किया गया है, उनकी माँगो को जल संस्थान / शासन स्तर पर पूर्ण रूपेण पूर्ण करवाया जायेगा। श्री सन्तोष रावत जी, संयोजक राज्य निगम कर्मचारी संघ द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि वह सदैव जल संस्थान के कर्मचारियों के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर खड़े हैं। पूर्व में भी जल संस्थान कार्मियो द्वारा कोई भी आन्दोलन चलाया गया वह सदैव हर संघर्ष में साथ रहे हैं। महासंघ के पदाधिकारी के रूप में जो भी मॉग उनके संज्ञान में लायी जायेगी, उसको हर स्तर पर पूर्ण करवाने का प्रयास किया जायेगा। श्री सूर्य प्रकाश राणाकोटी, अध्यक्ष, राज्य निगम कर्मचारी महासंघ द्वारा सभी कर्मचारी साथियों को विश्वास दिलवाया गया कि उनकी जो भी मॉगे हैं उसको पूर्ण तत्परता के साथ जल संस्थान प्रशासन / शासन स्तर पर पूर्ण करवाया जायेगा। अधिवेशन को महासंघ एवं अन्य श्रम संघों के पदाधिकारी श्री प्रवीन रावत, स० गुरमीत सिंह, श्री ललित मोहन शर्मा, श्री अजय कान्त जी, श्री रविनन्दन, श्री अरविन्द पयाल, श्री रमेश चन्द नेगी, श्री पूरन चन्द्र तिवाडी, श्री दीन दयाल बलोनी द्वारा भी सम्बोधित किया गया। अधिवेशन के मध्य में संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा मुख्य अतिथि को संघ का ज्ञापन सौपा गया तथा अपेक्षा की कर्मचारियों की न्यायोचित माँगो का शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण करवा देगी। मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण जल संस्थान परिवार के सदस्य हैं, उनकी जो भी न्यायोचित माँग मुख्यालय स्तर की होगी उनका शीघ्रता से परीक्षण करवा कर निस्तारण करवाया जायेगा। जो मॉग शासन स्तर की होगी उन्हें पूर्ण तथ्यों के साथ शासन को अग्रसारित कर निस्तारण करवाये जाने का अनुरोध किया जायेगा। महा अधिवेशन में टिहरी, पौड़ी, देवप्रयाग, घनसाली, रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश, पुरोला, उत्तरकाशी, विकासनगर, कोटद्वार, रूद्रप्रयाग, पुरोला, हल्द्वानी, लालकुँआ, पिथौरागढ, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर, चम्पावत्, बागेश्वर, डीडीहाट, अल्मोड़ा, रानीखेत, नैनीताल के अतिरिक्त देहरादून की उत्तर, दक्षिण, पित्थूवाला, रायपुर, विकासनगर, ऋषिकेश एवं मुख्यालय सहित शाखा/ईकाई के कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। महा अधिवेशन के अन्त में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा समस्त अतिथि गणों एवं सभी जनपदो से आये श्रमिको का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कर्मचारियों को विश्वास दिलवाया कि हमारा संघ प्रत्येक कर्मचारी के साथ खडा है, जब भी उन्हें संघ की आवश्यकता होगी वह हमे हमेशा अपने बीच पायेगें।

 

महाअधिवेशन के द्वितीय सत्र में निर्वाचन अधिकारी श्री डी०डी०बलूनी, श्री मनोज नेगी की देखरेख में संघ की प्रदेश कार्यकारणी का निर्वाचन सम्पन्न हुआ है।

प्रदेश कार्यकारणी में निम्नानुसार पदाधिकारी निर्वाचित घोषित हुये :-

1. संरक्षक श्री गजेन्द्र कुमार कपिल।

2. प्रदेश अध्यक्ष श्री गिरीश चन्द्र जोशी।

१. प्रदेश महामंत्री श्री नन्दलाल जोशी।

4. उपाध्यक्ष श्री सचिन शाह।

5. उपाध्यक्ष श्री विनीत शर्मा।

6. कोषाध्यक्ष श्री अमजद खान।

7. संगठन मंत्री श्री अजय शर्मा।

8. संगठन मंत्री

श्री रमाकान्त यादव ।

9. संयुक्त मंत्री श्री अमित जोशी।

10. संयुक्त मंत्री श्री राजा राम चेता

11. प्रचार मंत्री (गढ़वाल) श्री महादेव सिंह नेगी

12. प्रचार मंत्री (कुमायू) श्री चेतन कपिल

13. कार्यालय मंत्री श्री रोशन उनियाल,

14. कार्यालय मंत्री श्री रमेश बहादुर,

15. कार्य समिति सदस्य 1 श्री धीरज बिष्ट, 2- श्री राजेन्द्र सिंह नेगी (टिहरी)

3-श्रीसुरेन्द्र प्रसाद जोशी (उत्तरकाशी) 4-श्री राजेन्द्र सिंह पंवार (रायपुर)

5- श्री सुनील परिहार (कुमायू) 6- श्रीरमेश बहादुर (कुमायू)

7- श्रीमती आशा बिष्ट, 8- श्री निखिल पन्त, 9- श्री गोपाल सिंह

10- श्री मनोज कुमार

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें