ख़बर शेयर करें -

 

Dehradun. श्री अभिनव कुमार द्वारा पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड का पदभार ग्रहण किया गया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत मीडिया को ब्रीफ करते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बतायी।

 हमारा उत्तराखंड पुलिस का ध्येय है मित्रता, सेवा, सुरक्षा। मित्रता केवल सभ्य नागरिकों के लिए है। अपराधियों के लिए हम हमेशा काल बनके रहेंगे।
 उत्तराखंड शांत प्रदेश है। सुदृढ़ कानून व्यवस्था प्रदेश की पहचान है, इसलिए कानून व्यवस्था के मोर्चे पर कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।
 ट्रेडिशनल पुलिसिंग के सिद्धांतों एवं सिखलाई को बरकरार रखते हुए नई चुनौतियों से डटकर सामना करेंगे।
 माननीय मुख्यमंत्री के नशामुक्त उत्तराखण्ड मिशन के तहत ड्रग्स के विरूद्ध कार्यवाही को और अधिक प्रभावी करना हमारी प्राथमिकता होगी।
 प्रदेश के प्राकृतिक रूप व आपदा की दृष्टि से संवदेनशील होने के दृष्टिगत हम अपनी First Responder की क्षमता को और अधिक बेहतर बनाएंगे।
 स्थानीय जनता के साथ ही उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों के साथ मित्रवत व्यवहार करके उनके लिए सुगम व्यवस्था बनाने पर जोर दिया जाएगा।
 बढ़ते साइबर क्राइम पर रोकथाम लगाएंगे। महिला संबंधी अपराधों के सम्बन्ध में संवेदनशीलता बढ़ायी जाएगी। इसके लिए हर स्तर के अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे।
 पुलिसकर्मियों के कल्याण पर भी जोर रहेगा। उनके हाउसिंग, स्वास्थ्य, बच्चों की अच्छे शिक्षा सभी मेरी प्राथमिकताएं रहेंगी।

 

By amit