ख़बर शेयर करें -

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (फीचर फिल्म श्रेणी) में उत्तराखंड की ‘ढोली’ को सर्वश्रेष्ठ गढ़वाली फिल्म के प्रतिष्ठित रजत कमल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस फिल्म में दून निवासी और देहरादून नगर निगम में कार्यरत तनुज शर्मा ने भी महत्वपूर्ण अभिनय किया है। इधर, सीएम धामी ने भी फिल्म के निर्देशक, निर्माता, सभी कलाकारों तथा पूरी टीम को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह हमारी सरकार द्वारा लागू की गई नई फिल्म नीति का सकारात्मक परिणाम है कि आज उत्तराखण्डी सिनेमा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में उत्तराखण्डी सिनेमा इसी प्रकार नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, लोकभाषा एवं लोककला को देश-दुनिया तक नई पहचान दिलाता रहेगा।

Ad Ad Ad

By amit