ख़बर शेयर करें -

आगामी कांवड़ यात्रा 2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी देहरादून डॉ आशीष चौहान के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून की टीम द्वारा श्यामपुर, ऋषिकेश क्षेत्र के कांवड़ में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। कांवड़ क्षेत्र में खाद्य कारोबारकर्ताओ को साफ सफाई रखने के निर्देश दिया गया तथा संदेह के आधार पर विभिन्न ब्रांड के सरसों के तेल तीन, एक सूजी, एक बेसन, एक वनस्पति तथा एक दलिया का नमूना जांच हेतु लेकर राजकीय खाद्य विश्लेषणशाला को भेज दिया है। राजकीय खाद्य विश्लेषणशाला की जाँच की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कुल 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जॉच हेतु लिए गए हैं, उक्त कारवाही आगे भी निरन्तर आगे जारी रहेगा। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश क्षेत्र श्री सन्तोष कुमार सिंह तथा सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना आदि उपस्थित थे।

Ad Ad Ad

By amit