ख़बर शेयर करें -

धामी सरकार की दिल को छूने वाली एक उपलब्धि …

पुराने साल की विदाई और नूतन वर्ष के आगमन की बेला पर सरकार का भी बही खाता खोला जाता है। देखा जाता है कि प्रदेश ने क्या खोया, क्या पाया। सरकार की क्या उपलब्धियां रहीं और कहां चूक हुई इस पर भी खूब बातें होती हैं। खासतौर पर जब सफलता गिनाई जाती हैं तो चर्चा हाईवे, रेलवे लाइन, फ्लाई ओवर, स्टेडियम पर आकर सीमित हो जाती है। लेकिन संवेदनशील सरकार की कुछ उपलब्धियां दिल को छूने वाली होती हैं। ऐसी उपलब्धियां जिसमें अनाथ, बेसहारा और गरीब तबके का कल्याण छिपा होता है। धामी सरकार की भी एक उत्कृष्ट उपलब्धि आपको बताने जा रहा हूं। बजट के लिहाज से इस उपलब्धि का आकार छोटा है लेकिन इसमें संवेदनाओं पर आधारित वृहद लोक कल्याण छिपा हुआ है।

अनाथ, घुमन्तू, भीख मांगने वाले, कूड़ा बिनने वाले, बे आसरा और बे सहारा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उत्तराखण्ड में एक शानदार योजना है ‘नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय योजना’। इस योजना के तहत ऐसे बच्चों को छात्रावास में रखकर उन्हें निशुल्क भोजन, आवास, शिक्षण सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है और उन्हें सुधारात्मक व रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जाती है। मौजूदा समय में प्रदेश में 13 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास है जिनमें कुल 879 बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है।

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami का इन बच्चों के प्रति अपार स्नेह और लगाव है। अपना जन्मदिन हो या परिजनों का, वह इन्हीं छात्रावासों में आकर अनाथ, बे सहारा और बे आसरा बच्चों के साथ सेलिब्रेट करते हैं। पिछले साल जब वह आराघर देहरादून में स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि 100 बच्चों की क्षमता वाले इस छात्रावास में पूरे 100 बच्चे हैं लेकिन उनके लिए यहां रहने की पर्याप्त सुविधा नहीं है, खुला स्पेस नहीं है। मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर ही घोषणा की कि आराघर के साथ ही अन्य छात्रावासों में रह रहे सभी बच्चों के लिए तमाम सुविधाओं से सुसज्जित नये छात्रावास बनाए जाऐंगे। उसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने 2 जनवरी 2023 को कौलागढ़ देहरादून में नए छात्रावास की नींव रखी। इसके लिए तत्काल तकरीबन 4.10 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया। अब जबकि 1 जनवरी 2024 को शिलान्यास के बाद ठीक एक वर्ष का समय हुआ है तो आज मुख्यमंत्री धामी इस छात्रावास का शिलान्यास कर रहे हैं। इस छात्रावास का निर्माण मिशन मोड में हुआ। शिक्षा महानिदेशक Banshidhar Tiwari समय समय पर निर्माण कार्य की मॉनीटरिंग और समीक्षा करते रहे। उन्होंने इसमें स्पेशल इंट्रेस्ट लिया। अनाथ, बे सहारा और बे आसरा बच्चों के चेहरे पर खुशी लाने वाली और उनके जीवन को सुधारने वाली ये उपलब्धि क्या कम बड़ी है ?


—

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें