ख़बर शेयर करें -

 

*संदिग्ध मौत के रहस्य से दून पुलिस ने उठाया पर्दा*

*पत्नी ने अपने प्रेमी के संग मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश*

*हत्या के बाद पुलिस को उलझाने के लिये पत्नी ने थाने पर दर्ज कराई थी पति की गुमशुदगी*

*घटना के संदिग्ध प्रतीत होने पर एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के हर पहलु पर गहनता से जांच के दिये थे निर्देश*

*जांच के दौरान मृतक की पत्नी का उसके पडोस में रहने वाले व्यक्ति से प्रेम प्रसंग होने की पुलिस को मिली जानकारी*

*प्रेमी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ में प्रेमी ने उगले सारे राज*

*पति को अपने प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर पत्नी के प्रेमी ने दिया था घटना को अंजाम*

*मृतक को शराब पिलाने के बहाने नदी किनारे ले गया था अभियुक्त*

*चूहे मारने की दवा मिलाकर पिलाई थी मृतक को शराब, ज्यादा नशा होने पर मृतक का मुंह नदी में डुबोकर की थी उसकी हत्या*

*कोतवाली डोईवाला*

दिनांक 01-07-25 को सूचनाकर्ता श्रीमती हेमलता पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी उज्जवल कॉलोनी बालावाला गूलर घाटी रोड डोईवाला देहरादून द्वारा थाना डोईवाला पर सूचना दी कि उनके पति नरेंद्र सिंह दिनांक 28/06/25 को घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं, जिसको उनके द्वारा काफी जगह तलाश किया गया मगर उनके सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर गुमशुदगी संख्या 40/25 पंजीकृत कर गुमशुदा नरेन्द्र सिंह की तलाश प्रारंभ की गई।

गुमशुदगी की जांच के दौरान ही दिनांक 01/07/2025 को डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत गूलर घाटी नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास किए गए तो शव की शिनाख्त गुमशुदा नरेंद्र सिंह के रूप में हुई। मृतक नरेंद्र सिंह की मृत्यु का संदिग्ध प्रतीत होने पर डोईवाला पुलिस द्वारा उपरोक्त प्रकरण में गहनता से जांच प्रारंभ की गई तथा मृतक के घर व घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले मार्गाें पर लगे सीसीटीवी कैमरों व मृतक के मोबाइल की लोकेशन, कॉल डिटेल आदि का अवलोकन किया गया।

प्रारंभिक जांच में मृतक के घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति गुफरान पुत्र इस्लाम निवासी नकरौंदा, थाना डोईवाला, देहरादून की भूमिका घटना में संदिग्ध पाई गई, घटना की विस्तृत जांच तथा आस-पास के लोगों के बयानों से पुलिस टीम को गुफरान उपरोक्त का मृतक की पत्नी हेमलता के साथ प्रेम प्रसंग होने तथा इस बात को लेकर मृतक नरेंद्र तथा उसकी पत्नी हेमलता के मध्य अकसर लडाई झगडा होने बात प्रकाश में आई।

जिस पर संदिग्धता के आधार पर पुलिस द्वारा गुफरान को बुलाकर उससे घटना के सम्बन्ध में सख्ती से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा मृतक की पत्नी के साथ योजना बनाकर मृतक नरेन्द्र की हत्या करना स्वीकार किया गया, जिस पर पुलिस द्वारा अभियुक्त गुफरान को मौके से गिरफ्तार करते हुए पूछताछ के आधार पर घटना में प्रकाश में आई मृतक की पत्नी हेमलता को गिरफ्तार किया गया। घटना के सम्बन्ध में थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0: 186/25 धारा 103(1)/238 /61(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। दोनो अभियुक्तो को मां0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

*पूछताछ का विवरण:-*

पूछताछ में अभियुक्त गुफरान द्वारा बताया गया कि उसका मृतक नरेन्द्र की पत्नी हेमलता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी मृतक को जानकारी हो गई थी तथा वह अक्सर शराब के नशे में इस बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ मार-पीट करता था। जिससे मृतक की पत्नी हेमलता काफी परेशान हो गई थी, उसके द्वारा इस बारे में अभियुक्त को बताया तो उन दोनो ने नरेन्द्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

योजना के मुताबिक दिनांक: 28-06-25 को अभियुक्त गुफरान द्वारा मृतक नरेन्द्र को गूलरघाटी नदी में शराब पीने के लिये बुलाया तथा मृतक नरेन्द्र की शराब में चूहे मारने की दवा मिलाकर उसे पिला दी, जिससे नरेन्द्र को काफी नशा हो गया और वो नदी में गिर गया। जिसके बाद अभियुक्त द्वारा नरेन्द्र का सर पकडकर नदी के पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी तथा शव को नदी में फेंक दिया। योजना के मुताबिक घटना के तीन दिन बाद मृतक की पत्नी हेमलता द्वारा कोतवाली डोईवाला पर मृतक की गुमशुदगी लिखवा दी। जिससे मृतक का शव मिलने पर भी उन पर किसी का शक न जाये।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- हेमलता पत्नी स्व० श्री नरेन्द्र सिंह निवासी उज्जवल कॉलोनी, गूलर घाटी रोड, बालावाला, देहरादून, उम्र 35 वर्ष
2- गुफरान पुत्र इस्लाम निवासी नकरौंदा, थाना डोईवाला, देहरादून

 

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें