ख़बर शेयर करें -

देहरादून traffic पुलिस की नई पॉलिसी, स्टंट और रैश बाइक चलाने वाले राईडर और यू-ट्यूब ब्लॉगर के विरुद्ध जीरो टॉलरन्स! ना काउन्सलिंग, ना चलान, अब सीधे होगा मुकदमा! इनके यू-ट्यूब, Facebook अकाउंट भी होंगे बंद, कंपनियों को लिखा जाएगा पत्र

देहरादून। यातायात पुलिस की सोशल मीडिया सैल द्वारा वर्ष के प्रारम्भ में रैश (rash) ड्राईविंग कर अपने ब्लॉग में इस प्रकार की वीडियो अपलोड करनें वाले 12 ब्लॉगरों को चिन्हित कर काउन्सलिंग, शांतिभंग की कार्यवाही की थी। यहाँ तक की कुछ लोगों पर अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

शहर क्षेत्रान्तर्गत जो यू-ट्यूबर रैश ड्राईविंग कर लोगों के जीवन को भय में डालकर वाहन चला रहे हैं उन पर कार्यवाही को तेजी में लाये जाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा एक SOP तैयार की गयी है । उक्त एसओपी में यातायात पुलिस की सोशल मीडिया को पुनः सक्रिय करते हुए ऐसे यू-ट्यूबर पर कडी नगर रखेगी जो अपने यू-ट्यूब चैनल पर रैश ड्राईविंग/स्टंट ड्राईविंग/ लडकियों को छेडने, उनके रियेक्शन को वीडियो में कैद करनें / मॉडिफाईड साईसेंर का प्रयोग कर वाहन संचालित कर रहे हैं ।

यातायात पुलिस का मानना हस की ये सब कुछ फ़ॉलोअर बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसी बात को लगाम लगाने के लिए *रेश ब्लॉगर के चैनल बंद करने हेतु यूट्यूब,Instagram, फ़ेसबुक आदि को लिखा जाएगा*।
यातायात पुलिस द्वारा जब से यह मुहिम चलायी है तब से रैश ड्राईविंग करनें वाले बच्चों तथा उनके अभिभावकों से लगातर काउंसलिंग की जा रही है, परन्तु यातायात पुलिस की इस काउंसलिंग का रैश ड्राइविंग करनें वाले बच्चों पर कोई प्रभाव नहीं पड रहा है और न ही उनके अभिभावक उनको इसके लिए रोक-टोक कर रहे हैं ।

*क्या कहती है धाराएं –*

*धारा 268 IPC* – *लोक न्यूसेंस (Public Nuisance)*
*धारा 279 IPC* – *लोक मार्ग पर उतावलेपन से वाहन चलाना या हांकना (Rash driving or riding on a public way)*
*धारा 283 IPC* – *लोक मार्ग या नौपरिवहन पथ में संकट या बाधा ( Danger or obstruction in public way or line of navigation)*
*धारा 287 IPC* – *मशीनरी के सम्बन्ध में उपेक्षापूर्ण आचरण (Negligent conduct with respect to machinery)*
*धारा 336 IPC* – *कार्य जिससे दूसरों का जीवन या वैयक्तिक क्षेम संकटापतन्न हो ( Act endangering life or personal safety of others)*
*धारा 509* – *शब्द, अंग विक्षेप या कार्य जो किसी स्त्री की लज्जा का अनादर करनें के लिए आशयित है (Word, gesture or act intended to insult the modesty of a woman)*

यातायात पुलिस की सोशल मीडिया सक्रिय होकर सभी स्टंट/रैश ड्राईवरों पर नजर रख रही है यदि कोई व्यक्ति अपने वाहनो को स्टंट / रैश ड्राईविंग करते हुए पकडा जाता है या इसका कोई साक्ष्य प्राप्त होता हो सम्बन्धित के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा *अभियोग (FIR)* पंजीकृत किया जायेगा । इस लिए स्टंट / रैश ड्राईविंग करनें वाले चालक अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा तथा मार्ग में चलनें वाले अन्य वाहन चालकों को कोई असुविधा न हो इसके लिए स्टंट/रैश ड्राईविंग न करें – *अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात, देहरादून आई0पी0एस0*

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें