ख़बर शेयर करें -

भाजपा का दृष्टि पत्र जारी, गरीब महिलाओं को साल में तीन गैस सिलेंडर व किसानों को सम्मान निधि देंगे! कांग्रेस व आप ने उठाए सवाल

 

देहरादून। उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के दृष्टि पत्र का बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विमोचन किया। गडकरी ने दृष्टि पत्र को जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इसमें हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है। गरीब महिलाओं को एक साल में तीन एलपीजी सिलेंडर फ्री में देंगे। उत्तराखंड में किसानों को सम्मान निधि भी दी जाएगी। विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भाजपा ने खासकर युवाओं, महिलाओं और किसानों पर फोकस किया है। राजपुर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि काम किया है और करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले सालों में उत्तराखंड को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का वादा किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए दृष्टि पत्र में विभिन्न विकास योजनाओं को भी शामिल किया गया है। गडकरी ने कहा कि ये देवों और वीर जवानों की भूमि है। यह दृष्टिपत्र उत्तराखंड के विकास की दृष्टि है। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड में अच्छा काम हुआ है। हमने सात साल में 50 लाख करोड़ के काम किए हैं। इस देश में पैसे की कमी नहीं है, दृष्टि की कमी है। उन्होंने कहा कि दृष्टि पत्र में उत्तराखंड में पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं जुटाने के साथ ही ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं देने पर खास फोकस हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्व रोजगार और कर्मचारी वर्ग के लिए दृष्टिपत्र में घोषणाएं की गई हैं। दृष्टि पत्र के विमोचन अवसर पर केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, वर्चुअल रूप से जुड़े मुख्यमंत्री सिंह पुष्कर धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, सांसद माला राजलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, प्रदेश सह चुनाव प्रभारी आरपी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, अनिल गोयल, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, शादाब शम्स, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, बलजीत सोनी, सत्यवीर सिंह चौहान व आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।

दृष्टि पत्र के खास बिन्दु
-मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।
– हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे।
– युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
– देवभूमि में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
– स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।
– पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।
– 45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित
– छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि
– उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाया जाएगा
-सुरक्षित देवभूमि के लिए हिमा प्रहरी योजना शुरू होगी

पर्वतीय विकासःकृषि भूमि सर्वेक्षण और बीमा में नई ड्रोन नीति लागू।
स्वास्थ्यःपर्वतीय जिलों में तैनाती पर डॉक्टरों को विशेष प्रोत्साहन राशि। अस्पतालों व स्वास्थ्य सेंटरों में डॉक्टर्स के रिक्त पदों को भरने का भरोसा। हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना। प्रत्येक जिले में एक सचल चिकित्सालय।
चारधाम सर्किटःचारधाम सर्किट से जुड़े सभी तीर्थ केंद्रों का विस्तार। भौतिक बुनियादी ढांचे और परिवहन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
कृषिः किसानों के लिए कुल आठ हजार रुपये की सहायता। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।
कानून व्यवस्थाःलव जिहाद कानून को पहले से ज्यादा सख्त बनाया जाएगा। महिला थानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उधमसिंहनगर और हरिद्वार में तीन नई सशस्त्र पुलिस बटालियन।
महिलाःनिर्धन परिवारों की महिला मुखियाओं को 3000 रुपये की सहायता राशि। प्रमुख औद्योगिक शहरों में कार्यरत महिलाओं के लिए 10 नए महिला आवास।
मिशन मायापुरीःहरिद्वार को योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी बनाने के लिए ठोस रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा। वेद पाठशालाओं के लिए एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में वेद विभाग का विस्तार।
पुलिस बल का उन्नतीकरणःपुलिस कर्मी के ग्रेड-पे मामले का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा। दंगों पर लगाम लगाने के लिए मजबूत पुलिस बल।
कुमाऊं का विकासःकुमाऊं मंडल में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का निर्माण। पंतनगर में मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल। मानसखंड मंदिर माला मिशनःकुमाऊं के प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार।
भूतपर्व सैनिकःसैनिकों के सम्मान में भव्य सैन्य धाम और संग्राहलय का निर्माण कार्य। सरकारी नौकरी में सैनिकों के लिए आरक्षित सीटों में 70 फीसदी सीट नॉन-लैप्सेबल सीट

By amit