ख़बर शेयर करें -

स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स द्वारा थाना पुलभट्टा क्षेत्रांतर्गत जनपद उधम सिंह नगर में मेडिकल स्टोर से बरामद किया नशीली दवाईयो का जखीरा*
*SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र का नशे का व्यापार करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कड़ा प्रहार*

स्वास्थ्य सचिव एवं पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र महोदय के निर्देशानुसार नशे के विरुद्द चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 25/02/2026 को स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स कुमाऊँ परिक्षेत्र समस्त टीम एवं वरिष्ठ औषधि निरीक्षक श्री नीरज कुमार की सयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना पुलभट्टा क्षेत्रांतर्गत SK मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित Tramadole एवम Alprazolam के कुल 20142 टैबलेट एवं 50 tramadol Injection बरामद किये गये । उक्त मेडिकल स्टोर को शकूर खान पुत्र सब्बीर ख़ान , पता – शक्तिफ़ार्म रोड , ग्राम – सेदोरा , चौकी बरा थाना पुलभट्ठा द्वारा संचालित किया जा रहा था। उक्त संबंध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0… धारा 8/22 NDPS ACT बनाम शकूर खान पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम का विवरण :-
(1) प्रभारी स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स एवं समस्त टीम कुमाऊं परिक्षेत्र
(2) श्री नीरज कुमार वरिष्ठ औषधि निरीक्षक रुद्रपुर ऊधम सिह नगर
(3) श्री शुभम कोटनाला औषधि निरीक्षक रुद्रपुर उधम सिंह नगर
(4) श्रीमती निधि शर्मा औषधि निरीक्षक रुद्रपुर उधम सिंह नगर ‎

Ad

By amit