ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अमृतपाल की करीबी महिला को NIA ने हिरासत में लिया

 

Dehradoon. अमृतपाल की करीबी एक महिला को एनआईए ने देहरादून से हिरासत में लिया है। महिला से पहले उसके घर पर पूछताछ की। इसके बाद उसे अपने साथ दिल्ली ले गई है। हालांकि, महिला की गिरफ्तारी हुई है या फिर केवल पूछताछ के लिए ले जाया गया है। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है।
कई करीबी हो चुके गिरफ्तार
पंजाब और हरियाणा में अमृतपाल सिंह के कई करीबियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। धीरे-धीरे जांच में अमृतपाल सिंह के कई अन्य करीबियों का पता एनआईए और पंजाब पुलिस को मिल रहा है। एनआईए की एक टीम शुक्रवार को राजधानी देहरादून भी पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि टीम ने राजधानी के एक इलाके से महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस महिला का कनेक्शन अमृतपाल और उसके साथियों से करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है। इसे लेकर वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अमृतपाल के अभियान को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर रही थी। इसी कारण वह एनआईए की नजरों में चढ़ गई। बताया तो यहां तक जा रहा है कि यह महिला अमृतपाल से मिलने के लिए पंजाब भी जा चुकी है।
उसके यहां पर और कितने साथी हैं व किन-किन लोगों से उसके संपर्क हैं, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। उधर, एनआईए की इस पूरी कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है। हालांकि, पुलिस सूत्र इस कार्रवाई से इनकार भी नहीं कर रहे हैं। बता दें कि एनआईए और अन्य केंद्रीय एजेंसी ज्यादातर मामलों में स्थानीय पुलिस को शामिल नहीं करती हैं

By amit

You missed