ख़बर शेयर करें -

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड श्री विनय शंकर पांडेय के आदेश तथा जिलाधिकारी देहरादून डॉ आशीष चौहान के निर्देशानुसार जनपद में आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून लगातार कार्यवाही कर रहा है, जिसके तहत आज वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर श्री संजय तिवारी तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र श्री रमेश सिंह के द्वारा सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना के नेतृत्व में अक्षयपात्र कैंटीन, झाझरा, देहरादून का निरक्षण किया गया उक्त कैंटीन से मिड डे मील के अंतर्गत जनपद देहरादून के लगभग 450 स्कूलों के लगभग 45000 बच्चों को खाना तैयार कर सप्लाई किया जाता है। उक्त अक्षयपात्र कैंटीन में किचन वर्कवर का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, NABL वाटर टेस्ट रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल, तैयार खाद्य पदार्थों की NABL से जॉच रिपोर्ट तथा साफ सफाई व्यवस्था सही पायी गई। उक्त अक्षयपात्र कैंटीन से खाने बनाने में प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थ जैसे अनाज उत्पाद, मसाले, नमक तथा दुग्ध उत्पाद के कुल 08 नमूने जॉच हेतु लिए गए तथा सभी नमूने को जॉच हेतु राजकीय खाद्य विश्लेषणशाला भेज दिया गया है।

Ad Ad Ad

By amit