ख़बर शेयर करें -

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड श्री विनय शंकर पांडेय के आदेश तथा जिलाधिकारी को देहरादून डॉ आशीष चौहान के निर्देशानुसार जनपद में आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून लगातार कार्यवाही कर रहा है, जिसके तहत आज प्रातः 4.00 बजे से बाहरी जनपदों से आने वाले संदिग्ध दुग्ध उत्पादों की जॉच हेतु नेहरू ग्राम, रायपुर क्षेत्रों में वाहनों तथा डेयरी में सन्दिग्ध दुग्ध उत्पादों की जॉच की गई । उक्त के क्रम में महेन्द्रा मिल्क वैन से पैक्ड लो फैट पनीर वितरण करते पाया गया उक्त लो फैट पनीर सरधना मिल्क फेडरेशन, मेरठ से सप्लाई व निर्मित है तत्पश्चात रायपुर डेयरी से सिंगला मिल्क चिलिंग, पटियाला पंजाब द्वारा निर्मित पनीर का नमूना जॉच हेतु लिया गया, इस प्रकार सन्देह के आधार पर 04 नमूने पनीर के लेकर जॉच हेतु भेजा गया। जॉच टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र श्री रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर श्री संजय तिवारी तथा सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना आदि शामिल थे। इधर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश क्षेत्र श्री सन्तोष कुमार सिंह के द्वारा भनियावाला से मित्तल डेयरी का निरक्षण किया गया सन्देह के आधार पर गंज ब्रांड के पनीर नमूने जॉच हेतु लिया गया जो बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश से सप्लाई किया जा रहा है तथा रानीपोखरी में डेयरी से पैक्ड पनीर के दो नमूने जॉच हेतु लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना ने बताया कि इस प्रकार आज मिलावट/एनालॉग पनीर के विरुद्ध कारवाही कर कुल 07 नमूने जाँच हेतु लिए गए हैं। जॉच रिपोर्ट के पश्चात नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। ये कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगा।

Ad Ad Ad

By amit