ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में आगामी होली के त्यौहार और उसे हर्षोल्लास से मनाने की लोगों की तैयारियों के बीच 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के जी0एम0 (प्राजेक्ट्स) अनिल षर्मा की अध्यक्षता में आज देहरादून स्थित मुख्यालय में बैठक आयोजित की गयी।

इस दौरान श्री षर्मा ने अधिकारियों से त्यौहार के दौरान की गयी तैयारियों के बारे में जाना और अन्य जरूरी दिषा-निर्देष दिये। उन्होंने बताया कि होली के मद्देनज़र सभी एम्बुलेंस को हाई एलर्ट पर रखने के निर्देष दिये गये है। इस
दौरान सभी कर्मचारी किसी भी आपात स्थित से निपटने के लिए मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने कहा होली के दौरान संवेदनषील स्थानों पर तैनात एम्बुलेंस जाम में न फंसे
इसके लिए भी व्यापक स्तर पर तकनीकी व्यवस्था की गयी है ताकि किसी भी आपात स्थित के दौरान जाम की पूर्व सूचना देहरादून स्थित केन्द्रीय काल सेन्टर
को मिल सके। उन्होंने बताया संवेदनषील स्थानों पर तैनात एम्बुलेंस के जाम या टोलीें में फसने के मद्देनज़र पुलिस विभाग से भी सहयोग लिया जायेगा। जिसको
देखते हुए देहरादून के साथ-साथ मैदानी जिलों में एम्बुलेंस में सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहे इसका प्रयास किया जा रहा है ताकि मरीज या उसके तीमारदार को असुविधा न हो और उनको समय से चिकित्सा उपचार मिल सके। देहरादून के सर्वे
चैक, घंटाघर, जाखन, रायपुर, बल्लूपुर चैक, प्रेम नगर, विधानसभा, रेस कोर्स में मुख्य चैराहों पर एम्बुलेंस की तैनाती की गयी है ताकि आपात स्थित की सूचना
मिलने पर तत्काल एम्बुलेंस को किसी भी दिषा में रवाना किया जा सके। उन्होंने कहा कि 108 सेवा के प्रदेष मुख्यालय देहरादून के साथ-साथ सभी जिलों में
कार्यरत कर्मचारियों के होली के मद्देनज़र अवकाषों को निरस्त कर दिया गया है. बताया कि पिछले वर्ष होली के दौरान 07 मार्च से 09 मार्च के बीच अन्य दिनों की अपेक्षा रोड़ एक्सीडेन्ट की अधिक सूचनाएं मिलने के कारण अधिक सर्तकता बरती जा रही है ताकि किसी को परेषानियों का समाना न करना पड़े।

पिछले वर्ष के आंकडे निम्न है:
07 मार्च से 09 मार्च 2023
कुल केस प्रसव सम्बन्धी रोड़ ट्रैफिक एक्सीडेन्ट हृदय रोग सम्बन्धित केस अन्य
1514 360 206 64 884
इसके साथ ही 108 सेवा के सेन्ट्रल काल सेन्टर में अधिक काल आने की
संभावना को देखते हुए अतरिक्त टेक्निकल स्टाफ की ड्यूटी लगायी गयी है ताकि
इमरजेन्सी के दौरान तत्काल एम्बुलेंस को रवाना किया जा सके। प्रदेष के सभी
जिलों में 108 आपातकालीन सेवा द्वारा मोबाईल टीमों का भी गठन किया गया है।
यह मोबाईल टीमें सम्बन्धित जिलों में होली के दौरान सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे
तक मुख्य रूप से देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल के साथ-साथ अन्य
जिलों में तैनात कर्मचारियों की मुस्तैदी का भी आंकलन करेगी। प्रदेष भर में
अतरिक्त 18 बैकअप एम्बुलेंस भी तैनाती की गयी है ताकि किसी एम्बुलेंस आदि के
खराब होने के स्थिति में तत्काल बैकअप एम्बुलेंस को वहां तैनात किया जा सके।
इसके साथ ही किसी भी जिले में फ्यूल आदि की समस्या न हो इसको देखते हुए
पहले से ही इसके पर्याप्त इन्तजाम किए गये है। बैठक के दौरान अनिल षर्मा ने
प्रदेष वासियों को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण होली की षुभकामनाएं देते हुए इस दौरान
सर्दी, जुखाम से बचने हेतु सावधानियां बरतने की भी सलाह दी है।

 

होली के दिन भी संचालित होगी खुषियों की सवारी (के0के0एस0) सेवा
देहरादून 23 मार्च,
होली पर्व के दिन भी प्रदेष में खुषियों की सवारी (के0के0एस0) सेवा का
संचालन किया जायेगा। जिसके तहत प्रसव उपरान्त जच्चा-बच्चा के साथ ही 1
साल से छोटे बच्चों को स्वस्थ होने के उपरान्त होली के दिन भी घर तक निःषुल्क
पहुॅचाने की सुविधा मिलती रहेगी। गर्भवती महिलाओं को भी अवकाष के दिन
आवष्यकता पड़ने पर अल्ट्रासाउण्ड जांच हेतु घर से अस्पताल और अस्पताल से
वापस घर तक पहुॅचाया जायेगा। गौरतलब है कि प्रदेष में कुल 128 खुषियों की
सवारी (के0के0एस0) सेवा का संचालन किया जा रहा है और देहरादून जनपद में
इस योजना के तहत 17 खुषियों की सवारी संचालित की जा रही है। पर्व के
दौरान इस सेवा के लाभार्थियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े
इसको देखते हुए कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें