ख़बर शेयर करें -

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व जागरूकता रैली का आयोजन
पर्यावरण की थीम पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर एनएसएस विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड सांइस तथा स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंस के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रेषित किया तथा सभी से पर्यावरण से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यशवीर दीवान ने पौधरोपण कर की। कुलपति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यह दिन पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है। हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थ जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज हमारा पर्यावरण दिन-प्रतिदिन नष्ट व प्रदूषित होता जा रहा है। इसलिए आज हम कई पर्यावरण संकटों का सामना कर रहे हैं। समय आ चुका है कि हम प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण तरह से प्रयोग करें। उन्हांेने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम ‘सॉल्यूशन टू प्लास्टिक पॉल्यूशन‘ है। हमें प्लास्टिक के वैकल्पिक तरीकों के बारे में सोचना होगा ताकि हमारा पर्यावरण साफ व सुरक्षित रह सके। आज विश्व भर में हर साल 40 करोड़ टन प्लास्टिक कचरे का उत्पादन होता है। यह कचरा हमारे पर्यावरण को हानि पहुंचाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि प्लास्टिक की जगह कागज या कपड़े के थैले का प्रयोग करें। आज भारत सहित कई अन्य देशों ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंधित लगा दिया है, लेकिन फिर भी इसका प्रयोग लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक पर्यावरण के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। इसलिए हमें कोई बेहतरीन विकल्प तलाशना होगा।
इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी का कहना था कि हमारे द्वारा उठाया गया छोटा सा सकारात्मक कदम बड़ा बदलाव कर सकता है तथा पर्यावरण के नुकसान को रोक सकता है। आज प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह पर्यावरण संरक्षण कीे मुहिम का हिस्सा बने। पर्यावरण के लिए हमारा छोटा प्रयास बड़ा सकारात्मक बदलाव कर सकता है। हम केवल अपनी छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर नई शुरूआत कर सकते हैं जैसे कि पानी व बिजली की बर्बादी को रोककर तथा अपने आसपास के वातावरण का साफ सुथरा रखकर।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रो. गीता रावत व डॉ. दीपक सोम के दिशा निर्देशन में एनएसएस विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी लोगों से इस मुहिम में जुड़ने का आह्वान किया।
इस मौके पर स्कूल ऑफ बेसिक व एप्लाइड सांइस द्वारा पर्यावरण की थीम पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अरुण कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रो. अरुण कुमार, प्रो. प्रियंका बनकोटी, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. सुमन बिज, प्रो. कुमुद सकलानी, प्रो. सरस्वती काला, डॉ. सौरभ गुलेरी, डॉ. प्रिया पंाडे, डॉ. पूजा जैन व सभी संकायाध्यक्षों के साथ संबंधित स्कूलों के सभी डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और छात्र मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें