ख़बर शेयर करें -

 

देहरादून। स्पीकर ऋतु खंडूड़ी की अनुभवहीनता, संवादहीनता एवं अति महत्वकांक्षा सरकार और पार्टी के लिए मुसीबत का सबब बन गई है।
राजनीति में खुद बैकडोर से एंट्री लेने वाली ऋतु की नजर सीधे बड़ी कुर्सी पर है। उनके बाहरी सलाहकार उन्हें डुबोने को तैयार बैठे हैं। संविधान और राजनीतिक विश्लेषक स्पीकर की इस अनुभवहीनता और अति महत्वकांक्षा को भाजपा जैसी अनुशासित पार्टी के लिए भविष्य का बड़ा खतरा बता रहे हैं। एक्सपर्ट बकायदा घटनावार ऋतु खंडूड़ी के नासमझी भरे फेसलों का भी ब्यौरा दे रहे हैं।
संविधान एक्सपर्ट की मानें तो इस तरह किसी भी दिन स्पीकर अपनी अनुभवहीनता के कारण सदन के भीतर सरकार और पार्टी को बुरी तरह फंसा सकती हैं। जानकार ऋतु खंडूड़ी को स्पीकर जैसे संवेदनशील पद के लिए बेहद अपरिपक्व बता रहे हैं। जो भाजपा के लिए भविष्य के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

स्पीकर के सरकार और पार्टी को मुश्किल में डालने वाले प्रमुख फैसले

1=राजस्व पुलिस प्रक्रिया पर सवाल
उठाते हुए सीधे सीएम को पत्र लिखा जाता है। गोपनीय पत्र सीएम तक पहुंचने से पहले ही अपने सरकारी माध्यम से ही स्पीकर मीडिया को उपलब्ध भी करा कर गोपनीयता को भंग कर देती हैं। जिस स्पीकर पर पूरी संसदीय व्यवस्था की गोपनीयता बनाने का जिम्मा है, वही गोपनीयता भंग कर रही हैं।

2=राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी को सीधे बुलाकर निर्देश दे देती हैं। अब वो सुरक्षा व्यवस्था पर निर्देश देंगी, तो सरकार क्या करेगी। इस अनुभवहीनता पर दिल्ली दरबार तक से नाराजगी जताई जा चुकी है।

3=विधानसभा का सत्र कब और कहां होगा, दशकों से परंपरा रही है की ये सरकार तय करती है। लेकिन इस बार स्पीकर ने पहली बार नई परंपरा स्थापित कर दी। खुद ही सत्र का समय और स्थान तय करने को सर्वदलीय बैठक बुला ली। और तो और बैठक में निर्दलीय विधायकों तक को बुला लिया। इसके लिए एक तय व्यवस्था तक को ताक पर रख दिया। स्पीकर की इस अनुभवहीनता ने पार्टी की खासी किरकिरी कराई।

4=विधानसभा से निकाले गए कर्मचारियों को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल काउंटर में बेहद गंभीर चूक की गई। काउंटर में सरकार को पार्टी न बनाने पर सवाल उठाए। निकाले गए कर्मचारियों ने क्यों सरकार को पार्टी नहीं बनाया, इस पर सवाल उठाया। सीएम की ओर से विचलन से दी गई मंजूरी और वित्त कार्मिक की आपत्तियों को उठाया। लेकिन ये नहीं बताया की सीएम ने तो नितांत अस्थाई व्यवस्था के तहत सिर्फ एक साल के लिए पदों को मंजूरी दी। विचलन से किसी भी सीएम के स्तर से कोई पहली बार मंजूरी नहीं दी गई, बल्कि राज्य गठन के बाद से लेकर आज तक हमेशा ही ऐसी मंजूरी दी गई। विचलन से दी गई इस मंजूरी वाले दस्तावेजों को विधानसभा सचिवालय के जरिए लीक कराया गया। जो बेहद गंभीर चूक बताई जा रही है।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें