ख़बर शेयर करें -

*राज्य में शोक की लहर, माहरा के आवास पर मना जश्न*

*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने पार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा*

*गृह जनपद में भीषण सड़क हादसे के दूसरे ही दिन अपने सरकारी आवास पर आयोजित की डिनर पार्टी*

*आगंतुकों ने देर रात तक समारोह में उठाया गीत संगीत और लजीज व्यंजनों का लुत्फ*

*दूसरी ओर, संवेदनशील मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए राज्य स्थापना दिवस समारोह को सादगी से मनाने के निर्देश*

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के आवास पर मंगलवार की रात को हुई डिनर पार्टी सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। अल्मोड़ा के पास बीते सोमवार को हुई भीषण बस दुर्घटना के दूसरे ही दिन माहरा के आवास पर आयोजित हुए इस जलसे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समाज के विभिन्न वर्गों के निशाने पर हैं। आश्चर्य की बात है कि यह हृद्य विदारक हादसा माहरा के गृह जनपद अल्मोड़ा में हुआ फिर भी माहरा ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने के बजाए देहरादून स्थित अपने सरकारी आवास पर डिनर पार्टी आयोजित करने को प्राथमिकता दी। करण माहरा के इस संवेदनहीन रवैये से खुद कांग्रेस के नेता सकते में हैं। जबकि दूसरी ओर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के सभी कार्यक्रम सादगी के साथ आयोजित करने के आदेश दिए हैं। बुधवार को भी सीएम धामी ने दिल्ली में उत्तराखण्ड सदन के नए भवन का उद्घाटन बेहद सादे समारोह में किया।

मंगलवार की रात्रि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के यमुना कालोनी देहरादून स्थित सरकारी आवास में एक भव्य गेट टुगेदर आयोजित किया गया, जिसमें राजधानी के पत्रकारों के साथ ही बड़ी संख्या में अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया था। पार्टी में गीत संगीत के साथ ही शराब और तमाम लजीज व्यंजनों (वेज और नॉन वेज) का इंतजाम किया गया था। काबिलेगौर है कि इस डिनर पार्टी का आयोजन उस वक्त किया जब समूचा प्रदेश शोक की लहर में डूबा हुआ है। क्योंकि ठीक एक दिन पहले अल्मोड़ा जिले के मार्चुला के पास भीषण बस दुर्घटना में 36 व्यक्तियों की म़त्यु तथा 26 घायल हो गए थे। माहरा का अपने आवास पर इस तरह पार्टी का आयोजन करना सभी लोगों को अखर रहा है। ताज्जुब की बात है कि सोमवार को हुई इस बस दुर्घटना के घायल कुछ व्यक्ति रामनगर, हल्द्वानी के अस्पतालों के साथ ही एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं लेकिन माहरा उनका हाल जानने नहीं गए। दूसरी ओर, सोमवार के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के महत्वपूर्ण दौरे पर थे, घटना की सूचना मिलते ही वह अपना दौरा बीच में छोड़कर रामनगर चले आए। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार संकट की इस खड़ी में मजबूती से उनके साथ खड़ी है।
—

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें