ख़बर शेयर करें -

राज्य परियोजना कार्यालय

उत्तराखण्ड सभी के लिए शिक्षा परिषद,

राज्य परियोजना कार्यालय,

G2

तपोवन मार्ग, ननूरखेडा, रायपुर, देहरादून । Website: https://ssa.uk.gov.in/Email- spd-ssa-uk@nic.in

*R/Fax No: (0135) 2781941, 2781942 Toll Free No. 1800-1804132

NA

सेवा में,

मुख्य शिक्षा अधिकारी /

जिला परियोजना अधिकारी

URGENT

समस्त जनपद उत्तराखण्ड ।

पत्रांक :- रा०प०का० / 1362/ गुण एवं नवा० / विविध / 2023-24 दिनांक 22 अगस्त, 2023 विषय :- देश के चंद्रयान-3 मिशन के लाइव प्रसारण से छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किये

जाने विषयक।

महोदय,

उपर्युक्त विषयक अवगत हैं कि भारत के “मिशन मून” कार्यक्रम के अन्तर्गत चन्द्रयान-3 वर्तमान में चन्द्रमा के सबसे निकटवर्ती कक्षा ( 25 किमी0 X134 किमी०) में पंहुच गया है। भारतीय वैज्ञानिकों की इस विशेष उपलब्धि की परिणति दिनांक 23 अगस्त, 2023 को विक्रम लैण्डर के चन्द्रमा पर उतरने में होनी है। इस अभूतपूर्व कार्य को भारत के समस्त छात्र-छात्राओं एवं जनमानस तक पहुंचाने के लिए ISRO द्वारा ISRO Website (https://www.isro.gov.in/) एवं ISRO के आधिकारिक YouTube channel और DD National पर इसके लाइव प्रसारण की घोषणा की गयी है, जोकि पूरे देश के लिए गौरवान्वित होने का अवसर है।

आप यह भी अवगत है कि विक्रम लैण्डर के लिए चन्द्रमा के स्तर पर उतरने के लिए सायं 5:27 बजे का समय प्रथमतः रखा गया है। इस अवधि में विद्यालय बन्द रहेंगे तथा राज्य में आपदा के दृष्टिगत इस अवधि में विद्यालय खोले जाने भी व्यावहारिक दृष्टि से सम्भव नहीं है।

अतः उक्त के आलोक में आपसे अपेक्षा है कि समस्त आवासीय विद्यालयों ( KGBVs, NCBS, RGNV आदि) में इसके लाइव प्रसारण की व्यवस्था कर ली जाय। साथ ही छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा जनसमुदाय द्वारा उनके घर पर लाइव प्रसारण को देखने हेतु प्रेरित किये जाने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाय। यह क्षण निश्चित रूप से देश के लिए गौरवशाली क्षण होंगे जिससे हमारी युवा पीढ़ी प्रेरित होगी ।

भवद्रीय

21/08/23 (डॉ0 मुकुल कुमार सती) अपर राज्य परियोजना निदेशक

समग्र शिक्षा, उत्तराखण्ड देहरादून

पृ०सं० : रा०प०का० / 1362 / गुण० एवं नवा० / विविध / 2023-24 तद्दिनांक । प्रतिलिपि – निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित-

1. महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखण्ड देहरादून। 2. निदेशक, माध्यमिक / प्रारम्भिक शिक्षा, उत्तराखण्ड देहरादून ।

3. समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी / उप शिक्षा अधिकारी समस्त विकासखण्ड (मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से)।

4. समस्त प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक, रा०इ०का०/रा०बा०इ०का०/रा० उ०मा०वि० / रा० क०उ०मा०वि० / पू०मा०वि० को उपरोक्तानुसार अनुपालनार्थ । ( खण्ड शिक्षा अधिकारी / उप शिक्षा अधिकारी उत्तराखण्ड के माध्यम से।)

ASPD/2/2023-24

202

(डॉ० मुकुल कुमार सत्ती) अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा, उत्तराखण्ड देहरादून

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें