ख़बर शेयर करें -

 

*दिल्ली के शातिर ब्लैकमेलर आये दून पुलिस की गिरफ्त में*

*महिला की मॉर्फ़ की गई अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करते हुए पैसों की डिमांड कर रहे थे अभियुक्त*

*गिरफ्तार तीनो अभियुक्त पूर्व में कॉल सेंटर में करते थे काम*

*इंटरनेट के माध्यम से लोन की जानकारी अथवा लोन प्राप्त करने वाले लोगो और उनके रिश्तेदारों के नंबर कॉल सेंटर के माध्यम से किये थे प्राप्त*

*महिलाओं/अन्य लोगो को लोन वसूली का डर दिखाकर करते थे उनके पर्सनल डेटा की जानकारी*

*अभियुक्त महिलाओं के नंबरो को करते थे टारगेट, प्रोफाइल से उनकी फोटो प्राप्त कर उसमें एडिटिंग कर बनाते थे मॉर्फ़ की गई फोटो और वीडियो*

*उन मॉर्फ की गई अश्लील फोटो और विडियो को रिस्तेदारों अथवा इंटरनेट के माध्यम से वायरल करने की धमकी देकर करते थे ब्लैकमेलिंग*

*ब्लैकमेलिंग में अभियुक्तों द्वारा वर्चुअल नंबरो के साथ चोरी के मोबाइल तथा लैपटॉप का किया जाता था इस्तेमाल*

*थाना नेहरुकोलोनी*

दिनांक 31/01/2025 को थाना नेहरुकोलोनी में वादिनी द्वारा एक प्रार्थना पत्र अज्ञात अभियुक्त द्वारा भिन्न-भिन्न मोबाइल नम्बरों से उनके तथा उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने व वादिनी व वादिनी के परिवार जनों की मॉर्फ की गई अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उन्हें उनके व्हाट्सअप मोबाइल नम्बरों पर भेजकर ब्लैकमेल करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0स0- 47/2025 धारा 308(3),351(2), 352 BNS व 67(डी) आई0टी0 एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पंजीकृत अभियोग में ठोस साक्ष्य संकलन कर अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश देते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा वादनी से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए प्रकाश में आये संधिक्त नंबरो की सर्विलांस के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गई, तथा सर्विलांस के माध्यम से ही अभियोग से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गयी। तथा दिनांक 08/02/2025 को प्राप्त जानकारी के आधार पर दिल्ली-गुड़गांव से 03 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाना नेहरुकोलोनी पर लाया गया।

अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वे तीनों पूर्व में कॉल सेंटर में काम करते थे, जहाँ से उनके द्वारा इंटरनेट के माध्यम से लोन के लिए संपर्क करने/लोन प्राप्त करने वाले लोगो के नंबर प्राप्त किये गए थे, जिनसे उनके द्वारा वर्चुअल नंबरो से संपर्क कर लोन की वसूली की धमकी देकर उन्हें डरा धमका कर उनका पर्सनल डेटा तथा पारिवारिक सदस्यों के नाम व मोबाइल नंबर प्राप्त किये जाते थे। अभियुक्तो द्वारा प्राप्त डेटा में से महिलाओ के मोबाईल नम्बरों को टारगेट कर उनके प्रोफाइल में लगी फोटो को एडिट कर उनकी मॉर्फ की गई अश्लील फोटो को उनके रिश्तेदारों व अन्य लोगों में वायरल करने की धमकी देकर यूपीआई के माध्मय से पैसे की वसूली की जाती थी तथा पैसों के खाते में आने पर वे उसे तुरंत निकाल लेते हैं व उक्त व्यक्ति/महिला का डेटा तुरन्त ही अपने मोबाईल फोन से हटा देते हैं, अभियुक्तों द्वारा इस काम के लिए चोरी के मोबाइल फोन व लैपटॉप का प्रयोग किया जाता हैं। अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर अभियोग में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए तीनो अभियुक्तों को आज दिनांक 09/02/2025 को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां मा० न्यायालय के आदेशानुसार तीनो अभियुक्तो को जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण*

1- सचिन कुमार पुत्र रामनाथ प्रसाद निवासी- कापसीड़ा निकट पुलिस चौकी कापसीडा बॉर्डर मेट्रो स्टेशन द्वारका, थाना द्वारका, नई दिल्ली मूल पता- निवासी ग्राम बलिया, थाना पारसा, जिला छपरा, बिहार हाल पता- आई0 ब्लाँक ओम विहार थाना पालमपुर, गुडगाँव, उम्र 22 वर्ष
2- विशाल तिवारी पुत्र रमेश तिवारी निवासी- कापसीड़ा निकट पुलिस चौकी कापसीडा बॉर्डर मेट्रो स्टेशन द्वारका, थाना द्वारका, नई दिल्ली मूल पता- ग्राम आमी थाना दिग्वाडा जिला छपरा, बिहार, उम्र 24 वर्ष
3- पवन कुमार पुत्र प्रमोद ठाकुर निवासी- ग्राम बेलना, थाना नागर, जिला मोतीहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार हाल पता- रिश्तेदार राहुल जीजा के घर, ओम विहार, थाना पालमपुर, गुड़गांव, हाल पता- सैक्टर 23 ए गली नम्बर 07 संडे मार्केट थाना पालमपुर, गुडगाँव, उम्र 24 वर्ष

*बरामदगी विवरण*

1- घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन APPLE कम्पनी

*पुलिस टीम*
1- नि० मनोज कुमार मैनवाल, प्रभारी कोतवाली डालनवाला
2- उ०नि० मोहन सिंह, थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी
3- उ०नि० धनीराम पुरोहित,
3- का० बृजमोहन
4- का० शिशुपाल सिंह

*तकनीकी टीम*

1- निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, प्रभारी एसओजी देहरादून
2- का० आशीष शर्मा,
3- का0 नरेन्द्र

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें