ख़बर शेयर करें -

सचिव स्वास्थ्य द्वारा यू0के0एच0एस0डी0पी0 टेलीमेडीसीन परियोजना की समीक्षा
देहरादून. पहाड़ के अंतिम छोर तक टेलीमेडीसीन सेवाओं का लाभ देना सुनिष्चित करें यह बात
डॉ0 आर0 राजेष, सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड षासन द्वारा, यू0के0एच0एस0डी0पी0
के अर्न्तगत संचालित टेलिमेडीसीन व्यवस्था का समिक्षा जिसका आयोजन स्वास्थ्य महानिदेषालय में किया गया।
समिक्षा के अर्न्तगत यू0के0एच0एस0डी0पी0 द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया गया कि टेलीमेडीसीन परियोजना
के अर्न्तगत प्रदेष में 400 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को 4 मेडिकल कालेज (दून मेडिकल कालेज, श्रीनगर मेडिकल
कालेज गढ़वाल, डॉ0 षुषीला तिवाड़ी मेडिकल कालेज हल्द्वानी, राजकीय मेडिकल कालेज अल्मोड़ा) से जोड़ दूरस्थ
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को मेडिकल कालेज के विषेशज्ञ चिकित्सकों द्वारा निषुल्क परामर्श के
साथ-साथ इलाज भी दिया जा रहा है।
इसके अर्न्तगत प्रथम फेज़ में दून मेडिकल कालेज देहरादून में देहरादून (20 पी0एच0सी0), हरिद्वार (20 पी0एच0सी0),
उत्तरकाषी (30 पी0एच0सी0), टिहरी (30 पी0एच0सी0) को जोड़ा जा चुका है। इसके अर्न्तगत 06 अगस्त 2000 से
अबतक 2189 मरीजों को लाभ दिया जा चुका है। फेज़-2 के अर्न्तगत षेश 300 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को 3
राजकीय मेडिकल कालेज से जोड़ा जा चुका है।
सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड षासन, द्वारा निर्देष दिये गये कि यह प्रयास किये जाये
कि ओ0पी0डी0 का समय सांय 5 बजे तक किया जा सके। साथ ही टेलीमेडीसीन का उपयोग बढ़ाये जाने तथा
आमजन में इसके प्रचार-प्रसार हेतु सघन प्रयास किये जाये ताकि ज्यादा से ज्यादा जनता को इस सुविधा का लाभ
मिल सकें।
बैठक में राश्ट्रीय स्वास्थ्य मिषन निदेषक डॉ0 सरोज नैथानी, निदेषक चिकित्सा षिक्षा डॉ0 आषुतोश सयाना, डॉ0
यू0एस0 कंडवाल, अपर निदेषक स्वास्थ्य महानिदेषालय ,दून मेडिकल कालेज से डॉ0 सुषील अपेक्षा, अपर परियोजना
निदेषक यू0के0एच0एस0डी0पी0 डॉ0 बिपुल कुमार बिसवास, डॉ0 अमित षुक्ला संयुक्त निदेषक
यू0के0एच0एस0डी0पी0, धानुश हैल्थकेयर प्राइवेट लि0 के प्रतिनिधि श्री ताराकेष राव, श्री विकास राणा सहित स्वास्थ्य
विभाग अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें