ख़बर शेयर करें -

दो चार साल नहीं, अब 10 से 15 साल की प्लानिंग में जुटी सरकार, उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने की दिशा में ठोस रोडमैप के साथ मजबूत प्लेटफार्म बनाने की दिशा में तैयारी, पावर, पर्यटन, उद्योग, कृषि उद्यान, कौशल विकास समेत हर क्षेत्र में लंबी प्लानिंग
देहरादून। अभी तक सरकारों का फोकस सड़क, नाली, खंडजा, पुश्ता निर्माण, ट्रांसफर पोस्टिंग तक ही सीमित रहता था। बहुत हुआ तो साल दो साल की प्लानिंग करते हुए सरकार आगे बढ़ती थी। इस बार सरकार का मिजाज और फोकस कुछ अलग है। इस बार उत्तराखंड सरकार की तैयारी विकास के पथ पर एक लंबी छलांग लगाने की है। सरकार दो चार साल की बजाय 10 से 15 साल की प्लानिंग के साथ आगे बढ़ रही है। इस बार उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने को ठोस रोडमैप के साथ आगे बढ़ा जा रहा है। मजबूत प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। पावर, पर्यटन, उद्योग, कृषि उद्यान, कौशल विकास हर क्षेत्र में आगे बढ़ा जा रहा है।
उत्तराखंड आने वाले वर्षों में गुजरात, महाराष्ट्र, कनार्टक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, यूपी जैसे राज्यों के मुकाबले में खड़ा हो सके, इसके लिए इस बार मैकेंजी जैसी अंतरराष्ट्रीय कंसल्टेंट फर्म को साथ जोड़ कर सरकार ने बड़ा विजन दिखाया। विभागवार कैसे कैसे किन किन क्षेत्रों में उत्तराखंड को आगे बढ़ाया जा सकता है। कैसे राज्य की आय, जीडीपी बढ़ाई जा सकती है, कैसे रोजगार, स्वरोजगार के मौके बढ़ाए जा सकते हैं। इस पर काम किया जा रहा है। लखवाड़, किसाऊ जैसे पावर प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ा जा रहा है। टीएचडीसी के लाभ में सीधे 25 प्रतिशत लाभांश लेने को पूरी शिद्दत के साथ कानूनी रूप से आगे बढ़ा जा रहा है। पॉवर सेक्टर में आत्मनिर्भर बनने, उत्तराखंड को पावर सरप्लस राज्य बनने की दिशा में काम हो रहा है। इसी को ध्यान में रखकर नई सोलर और हाइड्रो पॉलिसी तैयार की गई है।
देश की सबसे आक्रामक पर्यटन पॉलिसी तैयार की गई है। होटल, रिजॉर्ट, होम स्टे समेत अन्य पर्यटन गतिविधियों में निवेश बढ़ाने को 50 से लेकर 100 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। काशी विश्वनाथ, महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर हरिद्वार, ऋषिकेश कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। इससे पूरे देश भर में उत्तराखंड की एक इमेज बिल्डिंग होगी। धार्मिक पर्यटन के सेक्टर में ये पहल मील का पत्थर साबित होगी। पहली बार नौकरशाहों की मसूरी मंथन में क्लास लगाई गई। किस तरह उत्तराखंड को आगे बढ़ाया जाए, इस दिशा में जो मंथन हुआ, उससे निकला अमृत आने वाले सालों में उत्तराखंड को एक नई पहचान देगा।
कृषि, उद्यान, सहकारिता, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य जैसे लो प्रोफाइल समझे जाने वाले विभागों में आम जनता की आय बढ़ाने वाले सबसे अधिक काम किए जा रहे हैं। इससे आने वाले वर्षों में उत्तराखंड हिमाचल, कश्मीर, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों से आगे निकलेगा। कौशल विकास में राज्य के युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुरूप ही तैयार किया जा रहा है। इसके लिए सरकार सीधे ही बड़े उद्योगों को ही युवाओं के स्किल डेवलपमेंट का जिम्मा सौंपने जा रही है। इस पूरे मामले में सबसे अहम ये है कि सरकार ने ये तमाम काम उस एक वर्ष में किए हैं, जब वो सबसे अधिक विपरीत हालात में फंसी हुई थी। कहीं नकल माफिया के मकड़जाल में उलझी परीक्षाओं के कारण युवाओं का आत्मविश्वास हाशिये पर आ चुका था। तो कहीं खुलेआम सरकारी नौकरियां बेची जा रही थी। सरकार ने नकल माफिया पर तो कड़ा प्रहार करते हुए 60 से अधिक लोगों को जेल में डाला ही, साथ ही एक पारदर्शी भर्ती सिस्टम भी तैयार किया। इस एक साल में हुए इन तमाम कार्यों का पूरा श्रेय सीएम पुष्कर धामी को ही जाता है।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें