ख़बर शेयर करें -

एयरबीएनबी ने पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय मेजबानों को सशक्त बनाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए ।

देहरादून,11 जनवरी, 2024: एयरबीएनबी ने अनटैप्ड डेस्टिनेशंस (अनदेखे पर्यटन स्थलों) को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। इससे इन पर्यटन स्थलों में मेजबान क्षमता (होस्टिंग कैपेसिटी) का निर्माण होगा। साथ ही यात्रियों को राज्य के पारंपरिक रूप से लोकप्रिय पर्यटन स्थलों से इतर अन्य खूबसूरत डेस्टिनेशन की ओर जाने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा।
यह साझेदारी राज्य में जिम्मेदार और जागरूक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए राज्य की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता एवं अनूठी परंपराओं को संरक्षित करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके माध्यम से पर्यटकों के अनुभव को समृद्ध करते हुए स्थानीय समुदायों का विकास करना संभव होगा।
एमओयू के अहम बिंदु:
क्षमता निर्माण – एयरबीएनबी स्थानीय स्तर पर हॉस्पिटैलिटी स्टैंडर्ड को निखारने, सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को अपनाने और जिम्मेदार होस्टिंग के लिए चुनिंदा पायलट लोकेशंस पर क्षमता निर्माण संबंधी गतिविधियां शुरू करेगी। ‘मॉडल होस्ट’ के रूप में एक चुनिंदा समूह के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जो आगे चलकर अपने समुदाय के अन्य लोगों से अपनी जानकारी साझा करेंगे।
होमस्टे को ऑनबोर्ड करना – साझेदारी के तहत एयरबीएनबी अपने प्लेटफॉर्म पर होमस्टे को ऑनबोर्ड करने पर फोकस करेगी। एयरबीएनबी ‘मॉडल होस्ट’ को उनकी प्रोफाइल सेट करने, लिस्टिंग सही करने और यात्रियों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक तस्वीरें खींचने का प्रशिक्षण देगी। इसके लिए चुनिंदा पायलट लोकेशंस पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
होमस्टे का मजबूत इकोसिस्टम बनाना – एयरबीएनबी चुने गए पायलट लोकेशंस पर होमस्टे की संभावनाओं की समीक्षा करेगी और इसे यूटीडीबी से साझा करेगी। यह इनपुट यूटीडीबी को होमस्टे को बढ़ावा देने वाली रणनीति तैयार करने में मदद करेगा, जिससे क्षेत्र में समावेशी विकास सुनिश्चित होगा।
ट्रेनिंग और इंटीग्रेशन – एयरबीएनबी बेहतर कॉर्डिनेशन (समन्वय) के लिए पॉइंट ऑफ कॉन्टेक्ट (पीओसी) के रूप में चिह्नित किए गए जिला पर्यटन अधिकारियों के साथ काम करेगी। साथ ही वर्कशॉप एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए वेन्यू सपोर्ट देगी, पायलट लोकेशंस पर रजिस्टर्ड होमस्टे की सूची तैयार करेगी, शॉर्टलिस्ट करेगी और ‘मॉडल होस्ट’ को मोबिलाइज करेगी।
एमओयू पर हस्ताक्षर को लेकर उत्तराखंड सरकार के पर्यटन सचिव एवं यूटीडीबी के सीईओ सचिन कुर्वे ने कहा, ‘उत्तराखंड को अपने गर्मजोशी भरे आतिथ्य और प्राचीन ट्रेकिंग ट्रेल्स, विविध वन्य जीवों, शांत हिल स्टेशनों, तीर्थस्थलों व अन्य साइट्स की समृद्ध विरासत के लिए जाना जाता है। एयरबीएनबी के साथ यह साझेदारी हमारे राज्य में होमस्टे की संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों का और विस्तार करेगी। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को जिम्मेदार होस्टिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे भारतीय एवं विदेशी मेहमानों को आकर्षित करने की उनकी क्षमता सामने आएगी। हमें विश्वास है कि इस साझेदारी से यात्रियों को समृद्ध एवं गहन अनुभव मिलेगा, जो उन्हें उत्तराखंड की सुंदरता को करीब से देखने का मौका देगा।’
एयरबीएनबी में भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, हांगकांग एवं ताइवान के जनरल मैनेजर अमनप्रीत बजाज ने कहा, ‘हमें उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। इस साझेदारी के साथ हमारा लक्ष्य हॉस्पिटैलिटी स्टैंडर्ड के लिए ट्रेनिंग देते हुए, होस्टिंग की सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं को साझा करते हुए और जिम्मेदार होस्टिंग को प्रोत्साहित करते हुए क्षेत्र में छोटे उद्यमियों (माइक्रो एंटरप्रेन्योर) को सशक्त बनाना है। एयरबीएनबी ने लगातार मेजबानों एवं उनके सशक्तीकरण को केंद्र में रखा है और हम अपने प्लेटफॉर्म पर राज्य में होमस्टे को ऑनबोर्ड करने के लिए सरकार के साथ काम करने की उम्मीद कर रहे हैं।’

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें