ख़बर शेयर करें -

देहरादून। नेशनल हाईवे के पास SBI के ATM को काटने की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय हामिद गैंग के अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में चुराई गई नगदी व ATM काटने के उपकरण व घटना में प्रयुक्त कार की बरामद, अभियुक्तों द्वारा कई राज्यों में इस प्रकार की घटनाओं को दिय़ा जा चुका हैं अंजाम.

दिनांक 26-27/06/23 की रात्रि में मियावाला फ्लाई ओवर की सर्विस लेन मे स्थित SBI के ATM को अज्ञात अभियुक्तो द्वारा गैस कटर से काटकर भारी मात्रा में नगदी चोरी कर ली गयी थी । कोतवाली डोईवाला पर इस सम्बन्ध में ATM की देखरेख करने वाली कम्पनी के मैनेजर श्री गौरव कुमार पुत्र स्व0 राकेश कुमार, नेटवर्क सपोर्ट मैनेजर Financial Software Systems (P) Ltd) Kalpataru Park, थाणे महाराष्ट्र द्वारा अज्ञात अभियुक्तो के विरूद्ध मु0अ0स0 209/2023 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत करवाया। दौराने विवेचना वादी द्वारा बताया गया कि दिनांक 26/06/23 की प्रात: एटीएम में 8 लाख रू0 एजेन्सी द्वारा डाले गये थे, जिस पर पुलिस द्वारा वादी को घटना के समय तक एटीएम में शेष कुल धनराशि का विवरण उपलब्ध कराये जाने हेतु अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु अवगत कराया गया।
जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि इस प्रकार के अपराधों में मेवात (हरियाणा/राजस्थान) के अपराधी संलिप्त रहते हैं। इसके दृष्टिगत 02 टीमों को तत्काल सुरागरसी-पतारसी हेतु मेवात रवाना किया गया।

सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से उक्त अभियुक्तगणों का दिल्ली नम्बर की सफेद रंग का कार से आना व जाना ज्ञात हुआ, जिससे सम्बन्ध में जानकारी करने पर उक्त कार मे लगी नम्बर प्लेट का फर्जी होना पाया गया। साथ ही रात्री के समय घटना को अंजाम देते समय अभियुक्तों द्वारा अपने मुंह पर कपड़े बांधकर तथा एटीएम के अन्दर व बाहर लगे कैमरों पर काले रंग का स्प्रे डालना प्रकाश में आया, परन्तु एटीएम मशीन के अन्दर लगे छोटे से कैमरे में घटना की रिकोर्डिंग हो गयी थी, जिसके अवलोकन से पुलिस टीम को जानकारी मिली की चारों अभियुक्तों द्वारा मात्र 8 मिनट के अन्दर ही गैस कटर की सहायता से एटीएम को काटकर नकदी चोरी की गई थी तथा अभियुक्तगण इतने शातिर थे,
कि गैस कटर से एटीएम काटने के दौरान 01 अभियुक्त मशीन के ऊपर लगातार पहले से ही अपने साथ लेकर आये पानी को डालता रहा, ताकि गैस कटर की आग से ATM के अंदर रखी नकदी में आग न लगने पाये।

दौराने विवेचना इस बात की पुष्ठि हुई कि घटना में संलिप्त अभियुक्त मेवात (हरियाणा) के शातिर अतर्राज्जीय अपराधी है। यद्दपि अपराधियों द्वारा अपने मुंह अपराध के दौरान पूरी तरह से ढके हुए थे, फिर भी पुलिस टीम द्वारा लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर अभियुक्तों की कद-काठी तथा चलने फिरने के तरीकों का बारीकी से विश्लेषण करने के बाद मुखबिरों व हरियाणा पुलिस से सूचनाओं के आदान-प्रदान किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये गय़े अथक प्रयासो के फलस्वरुप पुलिस टीम को घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शिनाख्त करने में सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 01.07.2023 को पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्तों को मेवात जिला नूह हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फर्जी नम्बर प्लेट-DL3C AH-3237 लगी हुई कार स्विफ्ट डिजायर तथा ए0टी0एम0 काटने के उपकरण व 04 लाख रुपये नगद बरामद किये गये। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में से एक अभियुक्त सद्दाम पुत्र वाहिद की पत्नी श्रीमती नजमा को चोरी का माल व ए0टी0एम0 काटने के उपकरण छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका पति सद्दाम वांछित चल रहा है।
विवेचना से अभियोग में धारा-457,411,420,473,34 भादवि की वृद्धि की गयी है। अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तो मे से *अभि0 हामिद कोतवाली रुडकी जिला हरिद्वार में भी वर्ष 2021 में भी ATM काटने के प्रयास में तथा पुलिस पार्टी पर गोली चलाने के आरोप में जेल जा चुका है। अभियुक्तों पर महाराष्ट्र, हरियाणा सहित कई अन्य राज्यों में ATM काटकर नगदी चोरी करने के कई अपराध पंजीकृत होना ज्ञात हुआ है, जिसके सम्बन्ध में अन्य राज्यों से गिरफ्तार व प्रकाश में आये अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।*

*नाम पता अभियुक्तगणः-*

1- हामिद पुत्र असरफ निवासी ग्राम शिकारपुर थाना तावडू जिला नूह, हरियाणा, उम्र -28 वर्ष
2- अनीश पुत्र सलमुद्दीन उर्फ सलमू निवासी उपरोक्त, उम्र -28 वर्ष
3- श्रीमती नजमा पत्नी सद्दाम निवासी उपरोक्त, उम्र -30 वर्ष

*वांछित अभियुक्तगणः-*

1- सद्दाम पुत्र वहिद निवासी उपरोक्त
2- तस्लीम उर्फ तस्सी पुत्र उदय खान निवासी ग्राम सिरौली थाना पुनहाना जिला नूह, हरियाणा

*अभियुक्त से बरामदगी का विवरणः-*

1- SBI ATM हर्रावाला से दिनांक 26/27.06.2023 की रात्रि में चुराई गयी नगदी 04 लाख रुपये
2- ATM काटने के उपकरण जिनमें गैस कटर, लोहे की रॉड, एलपीजी गैस सिलेण्डर व ऑक्सीजन गैस सिलेन्ण्डर
3- घटना में प्रयुक्त कार स्विफ्ट डिजायर रजि0न0-HR-74B-4124
4- घटना के दौरान कार में लगाई गयी फर्जी न0 प्लेट DL3C AH-3237
5- घटना मे प्रयुक्त किया गया कलर स्प्रे(काला रंग)

*अभियुक्तों से पूछताछ का विवरणः-*

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि मेवात इलाके के अधिकांश गांवों के काफी संख्या में लोग पहले एटीएम में घुसकर लोगों को बातों में लगाकर उनका पासवर्ड पता करके और उनके एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकाल लेते थे, उनके द्वारा भी पूर्व में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया था , परन्तु धीरे-धीरे लोगों में इस सम्बन्ध में जागरूकता आने से ऐसे अपराध करना सम्भव नही हो पा रहा था, जिस कारण से अभियुक्तों द्वारा एटीएम को गैस कटर से काटकर नकदी चोरी करने की योजना बनाई। इसके लिए अभियुक्तगणों द्वारा किसी शहर या कस्बे के बाहरी इलाकों में उन बैंक एटीएम को चिन्हित किया जाता, जहां कोई सुरक्षाकर्मी न हो। उस एटीएम की रैकी करने के बाद और पुलिस पार्टी के मूवमेंट पर नजर रखते हुए वे शटर खोलकर एटीएम के अन्दर घुस जाते थे और अंदर से शटर बन्द कर लेते थे। बाहर से इनकी 01 टीम पुलिस की निगरानी करती थी। इस दौरान यदि कोई पब्लिक का आदमी एटीएम के बाहर आता तो बाहर वाली टीम उसे बताती कि अभी एटीएम खराब है और अंदर इन्जीनियर उसकी रिपेयरिंग कर रहे हैं। एटीएम के अंदर एटीएम काटने वाली टीम सबसे पहले शटर बन्द करके अंदर की तरफ से शटर और फर्श के बीच के स्थान पर चादर आदि कपड़े डालकर अच्छी तरीके से बन्द कर देते, ताकि काटने के दौरान गैस कटर से पैदा होने वाली चिन्गारियां बाहर से न देखी जा सकें। इसके बाद अभियुक्तगण अपने साथ लाये गये एलपीजी व ऑक्सीजन गैस सिलेन्डरों से गैस कटर की सहायता से एटीएम की कैश ट्रे काट लेते और इस दौरान 01 अभियुक्त गैस कटर से पैदा होने वाली आग को पहले से ही अपने साथ रखे पानी से बुझाते रहता, ताकि गैस कटर से निकली आग से कैश ट्रे में रखे नोट जलने न पायें।

अभियुक्तों ने यह बताया कि पिछले काफी समय से वे चारों पैसों की कमी से जूझ रहे थे। दिनांक 29 जून 2023 को होने वाली बकरीद के लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी। इसलिए चारों अभियुक्तों ने योजना बनाकर उत्तराखण्ड में एकान्त में स्थित किसी ऐसे एटीएम, जहां सिक्योरिटी गार्ड न हो, को चिन्हित कर एटीएम काटकर चोरी करने की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार अभियुक्तगण हामिद, अनीश, सद्दाम व तस्लीम दिनांक 26 जून 2023 को अपने गांव शिकारपुर, थाना तावड़ु, जिला नूह, हरियाणा से हामिद की टैक्सी HR74B- 4124 स्विफ्ट डिजायर में चले। इससे पहले उनके द्वारा पुलिस को धोखा देने की नीयत से 01 फर्जी नम्बर प्लेट DL3C-AH-3237 तैयार करवा ली थी, ताकि अपराध करने के दौरान व उसके बाद भागने के समय उक्त फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर पुलिस को गुमराह किया जा सके। अभियुक्तों द्वारा उत्तराखण्ड में प्रवेश करते ही बिना गार्ड वाले व एकान्त में स्थित एटीएम की तलाश प्रारम्भ कर दी। परन्तु अधिकांश एटीएम या तो बाजार के बीच में थे या उनमें गार्ड थे। देहरादून में उनके द्वारा रैकी करते हुए हर्रावाला फ्लाईओवर के सर्विस लेन में स्थित एसबीआई के एटीएम को चिन्हित किया, क्योंकि वहां रात्रि के समय कोई गार्ड नही रहता है और उस रोड पर रात्रि में यातायात भी नही चलता है। इसके बाद अभियुक्तगण डाटकाली मन्दिर की तरफ गये और वहां उनके द्वारा अपनी कार में फर्जी नम्बर प्लेट लगा दी गई। इसके बाद वह लोग घटना करने के लिए हर्रावाला एटीएम पंहुचे। वहां पहुंचकर तय योजना के अनुसार अभियुक्तों ने एटीएम काटने की घटना को अंजाम दिया तथा वहां से सीधे मेवात, हरियाणा भाग गये।
पुलिस टीम जब अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए मेवात पहुंची तो ईद के त्यौहार के दृष्टिगत व क्षेत्र की कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा अपराधियों पर सीधे दबिश न देकर त्यौहार के समाप्त होने का इन्तजार किया और अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखी गयी । वांछित अभियुक्तों मे से सद्दाम व तस्लीम मौका देखकर फरार हो गये परन्तु सद्दाम की पत्नी नजमा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, नकबजनी के उपकरण व नकदी बरामद हुई है, जिस कारण से उसे भी गिरफ्तार किया गया है।

Ad Ad Ad Ad

By amit

You missed

*उत्तराखण्ड में एसआईआर के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन* अंतिम मतदाता सूची में 7158949 मतदाता शामिल नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए चलेगा विशेष अभियान 8 जून से उत्तराखण्ड में हुई थी एसआईआर की शुरुआत 14 जुलाई को किया गया था ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संपादित किया गया। उत्तराखण्ड में इस 8 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद 14 जुलाई 2026 को प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरु होने के दिन दिनांक 8 जून 2026 को प्रदेश में 7960762 मतदाता शामिल थे। गणना फार्म वितरण एवं संकलन के बाद प्रदेश में 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया जिसमें 7133785 मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए। आयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार 14 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे एवं आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया जिसमें 7158949 मतदाता सूची में शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 12543 है। अंतिम मतदाता सूची में शामिल 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 18-19 आयुवर्ग में 72656 मतदाता, एवं 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 122892 मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 129872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि 104708 मतदाताओं को नियमानुसार सूची से विलोपित किया गया है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.voter.eci.gov.in एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाईट www.ceo.uk.gov.in पर ऑनलाइन विजिट कर देखी जा सकती है। इसके साथ हीं डीईओ / ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे सभी फार्म 6 भरकर ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे और बीएलओ को घर-घर जाकर जानकारी लेने का निर्देश दिया गया है। 1- बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे वोटरों की पहचान करेंगे जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं, और ऐसे वोटरों की एक लिस्ट तैयार करेंगे। 2- बीएलओ चिन्हित मतदाताओं के घर-घर जाकर उनकी मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे और जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए फॉर्म 6 भरवाने में मदद करेंगे। 3- बीएलओ घर-घर जाने के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो मतदाता छूट गए हैं, पहली बार मतदान देने वाले हैं या युवा मतदाता हैं, उनके लिए फॉर्म 6 भरा जाए। 4- बीएलओ इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे। 5- इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ईआरओ बूथवार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे, ताकि उन्हें छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सके। 6- इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने हेतु आवेदन जमा करने में आसानी हो इसके लिए बूथ लेवल कैंप भी लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, लेबर कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ बेघर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल करने के लिए विशेष कैंप भी लगाए जाएंगें